Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI IPL 2024 Schedule: कब-कहां और किससे भिड़ेगी पांच बार की चैंपियन Mumbai Indians, देखिए एमआई का फुल शेड्यूल

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:26 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का फुल शेड्यूल आउट हो चुका है। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा जिसकी मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 मई को खेलेगी। इस सीजन टीम की बागडोर हार्दिक पांड्या के हाथों में है जबकि रोहित बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं।

    Hero Image
    MI IPL 2024 Full Schedule: मुंबई इंडियंस का फुल शेड्यूल हुआ जारी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार खिताबी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के घर यानी चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 21 मई से होगी और फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाना है। मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना आखिरी लीग मुकाबला 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। आइए आपको बताते हैं कब-कहां और किससे होगी पांच बार की चैंपियन मुंबई की भिड़ंत।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2024 में मुंबई का फुल शेड्यूल

    मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस -22 मार्च- शाम 7:30 बजे- अहमदाबाद

    मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 27 मार्च - शाम 7:30 बजे- हैदराबाद

    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - 1 अप्रैल- शाम 7:30 बजे - मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 7 अप्रैल- दोपहर 3:30 बजे - मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 11 अप्रैल- शाम 7:30 बजे- मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 14 अप्रैल- शाम 7:30 बजे- मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स -18 अप्रैल- शाम 7:30 बजे- मोहाली

    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - 22 अप्रैल- शाम 7:30 बजे- जयपुर

    मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 27 अप्रैल- शाम 3:30 बजे- दिल्ली

    मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 30 अप्रैल- शाम 7:30 बजे- लखनऊ

    मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 3 मई- शाम 7:30 बजे- मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 6 मई- शाम 7:30 बजे- मुंबई

    मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 11 मई- शाम 7:30 बजे- कोलकाता

    पहले मैच में मिली थी मुंबई को हार

    मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। गुजरात से मिले 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी थी। इस सीजन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं।