विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RR: वानखेड़े में Mumbai Indians ने रचा इतिहास, IPL में कोई भी टीम आजतक नहीं कर सकी ये कमाल

Published: Mon, 01 Apr 2024 09:34 PM (IST)

मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने ...और पढ़ें

MI vs RR: वानखेड़े में Mumbai Indians ने रचा इतिहास
MI vs RR: वानखेड़े में Mumbai Indians ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े स्टेडयिम में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस राजस्थान के खिलाफ अपना आईपीएल का 250वां मैच खेल रही है। आईपीएल में 250वां मैच खेलने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई हैं। आज तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने इतने मैच नहीं खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में इतिहास रच दिया।

Mumbai Indians बनीं IPL में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम

आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। मुंबई इंडियंस आईपीएल में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई ने आरसीबी, पंजाब किंग्स , केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स से पहले ये कमाल का रिकॉर्ड हासिल कर लिया। आरसीबी ने आईपीएल में कुल 244 मैच खेल लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 241 मैच, केकेआर ने 239 मैच और पंजाब किंग्स ने 235 मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें: MI vs RR: हार्दिक पांड्या का वानखेड़े स्‍टेडियम पर फैंस ने किया बुरा हाल, टॉस करा रहे एंकर ने ये कहकर दर्शकों की बोलती कर दी बंद

होम ग्राउंड में फ्लॉप हुए मुंबई के बैटर्स

आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस के बैटर्स राजस्थान रॉयल्स के सामने बुरी तरह फ्लॉप रहे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए औप मुंबई को 126 रन का लक्ष्य मिला। इस मैच में मुंबई के बैटर्स का प्रदर्शन शुरुआत से खराब रहा। पहले ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। ट्रेंट ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए रोहित-नमन के बाद डेवाल्ड को बिना खाता खोले ही आउट किया।

मैच में शुरुआत से राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई को परेशान किया। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 56 रन की साझेदारी बनी और इस तरह मुंबई 125 रन का स्कोर बना सकी।

यह भी पढ़ें: MI vs RR: W,W,W... जीरो पर मुंबई के बैटर्स का किया शिकार, वानखेड़े में Trent Boult ने गेंद से मचाया हाहाकार; बना डाला IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड