Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RR: हार्दिक पांड्या का वानखेड़े स्‍टेडियम पर फैंस ने किया बुरा हाल, टॉस करा रहे एंकर ने ये कहकर दर्शकों की बोलती कर दी बंद

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 08:32 PM (IST)

    MI vs RR IPL 2024 मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या की वानखेड़े स्‍टेडियम पर फैंस ने जमकर हूटिंग की। टॉस करा रहे एंकर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक शब्‍द कहकर फैंस की बोलती बंद कर दी। हार्दिक पांड्या इस समय आलोचकों के निशाने पर हैं। मुंबई इंडियंस में अचानक कप्‍तानी बदलाव के बाद से बवाल की स्थिति बनी हुई है।

    Hero Image
    वानखेड़े स्‍टेडियम पर हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग हुई

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस का कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए सिरदर्दी बन गया है। वो जहां भी जा रहे हैं, वहां फैंस के गुस्‍से और हूटिंग का शिकार बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच खेल रही है, लेकिन हार्दिक पांड्या के लिए कुछ नहीं बदला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वानखेड़े स्‍टेडियम पर मौजूद दर्शकों ने हार्दिक पांड्या की जमकर किरकिरी की। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि वानखेड़े स्‍टेडियम पर दर्शक मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बू कर रहे हैं। यह वीडियो टॉस के समय का है।

    यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

    संजय मांजरेकर ने दिया करारा जवाब

    टॉस कराने के लिए प्रसारणकर्ता की भूमिका पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर निभा रहे थे। उन्‍होंने दर्शकों का स्‍वागत करते हुए दोनों टीमों के कप्‍तानों से परिचय कराया। जैसे ही मांजरेकर ने हार्दिक पांड्या का नाम लिया तो दर्शकों ने रोहित...रोहित के नारे लगाना शुरू कर दिए। तब मांजरेकर ने माइक पर ही कहा 'बिहेव', (व्‍यवहार ठीक रखें)। यह कहने के बाद मांजरेकर ने अन्‍य लोगों का परिचय कराना शुरू कर दिया।

    मुंबई इंडियंस को ये फैसला पड़ा भारी

    बता दें कि मुंबई इंडियंस ने ऐतिहासिक ट्रेड करके हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से अपने खेमे में शामिल किया था। इसके बाद मुंबई ने सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा को कप्‍तानी से हटाया और हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी। मुंबई इंडियंस के फैंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खासे निराश हैं। रोहित शर्मा के रहते हार्दिक पांड्या का कप्‍तानी करना फैंस को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि हार्दिक पांड्या की हर जगह हूटिंग हो रही है।

    मुंबई नहीं खोल सकी खाता

    हार्दिक पांड्या के साथ-साथ मुंबई इंडियंस का समय भी अच्‍छा नहीं चल रहा है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार से पहले दो मैच खेले और दोनों में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को सबसे पहले गुजरात टाइटंस के हाथों शिकस्‍त मिली और इसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने निराश किया था।

    लगातार दो मैच हारने के कारण मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है। देखना होगा कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ यह नतीजा पलटता है कि नहीं।

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के लिए फिर काल बने Trent Boult, पहली गेंद पर हुआ हिटमैन का काम तमाम; शर्मनाक लिस्ट में बने नंबर वन