MI vs RR Highlights: वानखेड़े में रियान पराग ने मचाया बल्ले से हल्ला, राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में मुंबई को 6 विकेट से चटाई धूल
MI vs RR Highlights: आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2024 Highlights। आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।
टीम की ओर से रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की यह लगातार तीसरी जीत है, जबकि मुंबई की तीसरी हार है।
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की तरफ से कोई भी बैटर अर्धशतक नहीं जड़ सका।
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की ओर से सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट झटके।
6,6, 4 और मैच खत्म। कुछ इसी अंदाज में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई है। रियान 39 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन में लगातार तीसरी हार है, तो राजस्थान ने लगातार तीसरी जीत का स्वाद चखा है।
15 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 111 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 38 और शुभम दुबे 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 94 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 25 और शुभम दुबे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आकाश मधवाल ने आर अश्विन को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। आकाश के हाथ यह तीसरी सफलता लगी है। क्या इस मुकाबले में अब कोई ट्विस्ट बाकी है?
11 ओवर का खेल हो चुका है और मैच अब मुंबई इंडियंस के हाथों से निकलता हुआ दिखा रहा है। रियान पराग 21 और अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगली 54 गेंदों पर अब राजस्थान को 42 रन की दरकार है। यानी मैच मुट्टी में दिखाई दे रहा है।
9 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 68 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 14 और रविचंद्रन अश्विन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आकाश मधवाल ने एकबार फिर अपना कमाल दिखाया है और इस बार उनका शिकार जोस बटलर बने हैं। बटलर को आकाश ने 13 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। राजस्थान को तीसरा झटका 48 के स्कोर पर लगा है।
6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 46 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर 12 और रियान पराग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संजू सैमसन की 12 रन की पारी का अंत हो गया है। युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने राजस्थान के कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई है। मुंबई अभी इस मैच में जीवित है।
तीसरे ओवर का अंत संजू सैमसन ने लगातार दो चौके के साथ किया है। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग गए हैं। सैमसन 8 और बटलर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 17 रन लगा दिए हैं। संजू सैमसन और जोस बटलर दोनों ही अब तक खाता नहीं खोल सके हैं।
लगातार दो चौके जमान के बाद यशस्वी जायसवाल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मफाका ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज को 10 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है।
17वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन रहा। चहल ने कोएत्जी को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। चहल ने इस दौरान तीसरी सफलता हासिल की।
युजवेंद्र चहल ने तिलक वर्मा को आर अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान तिलक 29 गेंद पर 32 रन बना सके।
पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने पीयूष को अपना शिकार बनाया। इस दौरान वह 3 रन बनाकर आउट हुए।
11 ओवर के बाद मुंबई ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल क शिकार बने। इस दौरान वह 21 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 ओवर के बाद चार विकेट खोकर 46 रन रहा। मुंबई के टॉप चार बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा पारी संभालने में जुटे हैं।
14 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने नांद्रे बर्गर के हाथों डेवाल्ड को कैच आउट कराया। इस दौरान डेवाल्ड खाता तक नहीं खोल सके।
1 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका लगा। रोहित शर्मा पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। संजू सैमसन ने उनका कैच डाइव लगाकर एक हाथ से लपका। इस दौरान रोहित बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसके बाद अगली गेंद पर नमन धीर को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। नमन और रोहित बिना खाता खोले ही आउट हुए।
पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1/2 रहा।
मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। विकेट फ्रेश लग रहा है। यहां मौजूदा सीजन में पहला गेम हो रहा है। तेज गेंदबाजो को मदद मिलेगी। संदीप इस मैच में नहीं खेल रहे, क्योंकि वह फिट नहीं है। उनकी जगह नांद्रे बर्गर आए हैं।
वहीं, हार्दिक पांड्या की मुंबई टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले का टॉस वानखेड़े में कुछ ही देर में होने वाला है।
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला आज खेला जाएगा। वानखेड़े में पहली बार आईपीएल 2024 का मुकाबला हो रहा है।