MI vs SRH IPL 2025 Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, हैदराबाद को 4 विकेट से हराया
MI vs SRH IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

MI vs SRH IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीता।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के साथ ही पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत रही। पैट कमिंस ने तीन विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पैट कमिंस ने टीम को एक और सफलता दिलाई। विल जैक्स 36 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस तीन विकेट ले चुके हैं।
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 122 रन बना लिए हैं।
रयान रिकल्टन मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल ने हैदराबाद को दूसरी सफलता हासिल की। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। 9 ओवर के बाद मुंबई ने 82 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है। रोहित ने 16 गेंद पर 25 रन की पारी खेली। विल जैक्स क्रीज पर आए हैं। मुंबई ने पांच ओवर में 40 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित ने शमी के दूसरे ओवर में दो शानदार सिक्स लगाए। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं। मुंबई ने 24 रन बना लिए हैं। रोहित 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेनरिक क्लासेन को टी20 में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार आउट किया। क्लासेन 37 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद ने की पारी समाप्त हो गई है। 20 ओवर में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। हैदराबाद की पारी के 17 ओवर समाप्त हो गया है। टीम ने 115 रन बना लिए हैं।
दो जीवनदान के बाद ट्रेविस हेड का विकेट गिर गया है। आखिरकार ट्रेविस हेड का विकेट गिर गया है। हेड 28 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए हैं। 13 ओवर के बाद हैदराबाद ने तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।
हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को अपने जाल में फंसा लिया था, लेकिन नो-बॉल का हूटर बज गया और हेड को दूसरा जीवनदान मिला। 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने 75 रन बना लिए हैं। हेड 25 और नीतीश 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिर गया है। ईशान किशन स्टंप आउट हुए। विल जैक्स ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। किशन 2 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। शर्मा 40 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 65 रन हो गया है। हेड का साथ देने ईशान किशन क्रीज पर आए हैं।
हैदराबाद ने धीमी शुरुआत की है। पहले पांच ओवर में हैदराबाद ने गिरते पड़ते 40 रन का आंकड़ा छू लिया है। पहले 5 ओवर में 43 रन बने। अभिषेक 34 और हेट मात्र 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हैदराबाद की पारी का आगाज हो चुका है। पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक-एक जीवनदान मिल चुका है। विल जैक्स ने अभिषेक का कैच छोड़ा और कर्ण शर्मा से ट्रेविस हेड का कैच। पहले ओवर में 5 रन बने।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं हैदराबाद भी बिना किसी बदलाव के उतरी है।
