Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs PBKS Pitch Report: मुंबई के गेंदबाज मचाएंगे कहर या पंजाब के किंग्स मारेंगे बाजी, जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 06:53 PM (IST)

    MI vs PBKS Pitch Report Wankhede Stadium IPL 2023। आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 730 बजे से खेला जाएगा।

    Hero Image
    MI vs PBKS Pitch Report Wankhede Stadium IPL 2023

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MI vs PBKS Pitch Report Wankhede Stadium IPL 2023। आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) से होगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में हार का सामना किया, लेकिन उसके बाद टीम ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दूसरी ओर शिखर धवन की पंजाब किंग्स ने शुरुआत दो मैच जीतने के बाद पिछले 4 मैचों में तीन मैचों में हार का सामना किया है। इस वक्त मुंबई इंडियंस छठे और पंजाब किंग्स 7वें पायदान पर है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं वानखेड़े स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल।

    MI vs PBKS: जानें कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच?

    अगर बात करें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की तो बता दें कि पिच पर हमेशा से गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलती है। पिच में काफी उछाल रहता है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है। हालांकि स्पिन गेंदबाजों को भी उछाल का फायदा होता है।

    इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है, क्योंकि इस मैदान पर स्कोर डिफेंड करना मुश्किल रहा है। इस सीजन में अब तक इस मैदान हुए दोनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।

    मैदान पर बल्लेबाजों को लंबे-लंबे शॉट जड़ते हुए देखा जाता है। यहां की पिच काफी संतुलित मानी जाती है। मैदान पर अब तक कुल 104 मैच खेले गए है, जिसमें से पहले खेलने वाली टीम ने 48 मैच जीते है, जबकि बाद में खेलने वाली टीम ने 56 बार मैच जीता है। पहली पारी का औसत स्कोर 46 का रहा है।

    MI vs PBKS: क्या बारिश बिगाड़ेगी मुंबई बनाम पंजाब का मैच?

    बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को खेले जाने वाले मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान मुंबई का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि ह्ययूमिडिटी 63 प्रतिशत रहेगी।