Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs DC: वानखेड़े में गरजा Rohit Sharma का बल्ला, दिल्ली के खिलाफ कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 04:52 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 20वें में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स है। पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर रोहित शर्मा ने ईशांत शर्मा से लेकर झाय रिचर्डसन तक की जमकर पिटाई की। ललित यादव और अक्षर पटेल तक को नहीं बख्शा। हालांकि अक्षर पटेल ने ही रोहित को पवेलियन भेजा। इससे पहले रोहित ने दिल्ली के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

    Hero Image
    रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया यह कारनामा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 20वें में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के लिए ईशान और रोहित शर्मा ने शुरुआत की। रोहित शर्मा ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी। पहले ओवर में ही रोहित ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा ने ईशांत शर्मा से लेकर झाय रिचर्डसन तक की जमकर पिटाई की। ललित यादव और अक्षर पटेल तक को नहीं बख्शा। हालांकि, अक्षर पटेल ने ही रोहित को पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले रोहित ने 27 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े। वह विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

    कोहली से मात्र 5 रन दूर

    दरअसल, दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा ने एक हजार रन पूरे किए। वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा ने झाय रिचर्डसन के ओवर में दो लगातार सिक्स लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, वह विराट कोहली को पीछे छोड़ने से चूक गए। कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 1030 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 1026 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैच से पहले रोहित को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 54 रन की जरूरत थी।

    यह भी पढे़ं- LSG vs GT Pitch Report: मयंक यादव का आएगा तूफान या चलेगी अफगान फिरकी? जानें इकाना की पिच रिपोर्ट

    IPL में किसी टीम के खिलाफ 1000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

    • डेविड वॉर्नर vs PBKS & KKR
    • विराट कोहली vs DC & CSK
    • रोहित शर्मा vs KKR & DC

    अलग रंग में दिखे हैं रोहित शर्मा

    गौरतलब हो कि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। कप्तान का भार हटने से वह अपने अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर अटैक करते हुए दिखे हैं। चार मैच में 118 रन बना चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- लेस्बियन क्रिकेटर 'पत्नी' संग हुई रोमांटिक, इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे पर जमकर लुटाया प्यार