MI vs CSK IPL 2025 Highlights: वानखेड़े में सरपट दौड़ी मुंबई लोकल, चेन्नई को 9 विकेट से रौंदा
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: आईपीएल 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। मुंबई ने चेपॉक में मिली हार का बदला वानखेड़े में ले लिया। मुंबई ने 177 रन के टारगेट को 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

MI vs CSK IPL 2025 Live Score: आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने-सामने हुईं। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई को 9 विकेट से हराकर चेपॉक में मिली हार का हिसाब बराबर किया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें शिवम दुबे ने 50 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 53 रन का योगदान दिया। बुमराह को 2 विकेट मिला।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, चेन्नई ने एक बदलाव करते हुए आयुष महात्रे को मौका दिया है। राहुल त्रिपाठी इस मैच से बाहर हो गए हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 15.4 ओवर में 177 रन बनाकर जीत दर्ज की। रोहित ने नाबाद 76 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। जडेजा को एकमात्र विकेट मिला।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया। सूर्यकुमार ने नाबाद 30 गेंद पर 68 और रोहित ने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: सूर्या का भी अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अभी भी क्रीज पर हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: सरपट दौड़ रही मुंबई लोकल
मुंबई इंडियंस जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 14 ओवर समाप्त हो गए हैं और 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। रोहित 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सूर्या 45 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: रोहित का अर्धशतक पूरा
रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा हो गया है। 33 गेंद पर चार सिक्स और दो चौके जड़े। मुंबई जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। सूर्यकुमार 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: जीत की तरफ बढ़ रही मुंबई
मुंबई इंडियंस जीत की तरफ बढ़ रही है। क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार टिके हुए हैं। 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 93 रन बना लिए हैं और एक मात्र विकेट गंवाया है। रोहित अर्धशतक के करीब हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: जडेजा ने दिलाई सफलता
रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई। रयान रिकल्टन को आयुष महात्रे के हाथों कैच आउट करवाया। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65 रन है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: रोहित लौटे फॉर्म में
रोहित शर्मा ने खलील अहमद के ओवर में कुछ आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने फॉर्म में वापसी की घोषणा कर दी है। रिकल्टन भी दूसरे छोर से लगातार रन बना रहे हैं। 4 ओवर समाप्त हो गए हैं। मुंबई ने बिना विकेट गंवाए 38 रन बना लिए हैं। रोहित 12 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिकल्टन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: मुंबई की तेज शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में 10 रन बने। रिकल्टन ने खलील अहमद के ओवर में दो शानदार चौके लगाए।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: जडेजा का अर्धशतक
रवींद्र जडेजा ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 176 रन बना हैं। बुमराह ने दो विकेट हासिल किया।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: धोनी लौटे पवेलियन
एमएस धोनी 6 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने आईपीएल इतिहास में चौथी बार आउट किया। चेन्नई का स्कोर 162 रन तक पहुंच गया है। 19 ओवर समाप्त हो चुका है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: धोनी क्रीज पर
एमएस धोनी क्रीज पर आए हैं क्योंकि शिवम दुबे 50 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई ने चार विकेट गंवा दिया है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: शिवम दुबे का अर्धशतक
शिवम दुबे ने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान दो चौके और चार सिक्स लगाए। जडेजा 22 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16वें ओवर में दुबे और जडेजा ने 24 रन बनाए। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई पर मुंबई ने कसा शिकंजा
12 ओवर समाप्त हो गए हैं। चेन्नई मात्र 82 रन ही बना सका है। दुबे 11 और जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तीसरा झटका
शेख रशीद 19 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा। 8 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 68 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: आयुष महात्रे की पारी समाप्त
युवा बल्लेबाज आयुष महात्रे की छोटी मगर यादगार पारी समाप्त हो गई। महात्रे ने 15 गेंद पर 32 रन की तेज पारी खेली। इस पारी के दौरान चार चौके और दो सिक्स जड़ा। रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए हैं।
7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 59/2, रशीद 17 रन बनाकर एक छोर पर टिके हुए हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लग चुका है। अश्विनी कुमार ने रचिन रविंद्र को रिकल्टन के हाथ कैच आउट करवाया। इसके बाद आयुष महात्रे ने इसी ओवर में दो लगातार सिक्स लगाए। चार ओवर का खेल हो गया है। चेन्नई ने 34 रन बना लिए हैं। रशीद 12 और महात्रे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई की पारी का हुआ आगाज
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आगाज हो चुका है। रचिन रवींद्र और रशीद क्रीज पर हैं। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: आयुष महात्रे ने किया आईपीएल डेब्यू
मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष महात्रे को राहुल त्रिपाठी को मौका दिया है। वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रविंद्र, शेख रशीद, आयुष महात्रे, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, आर अश्विन
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करेगी।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का रहने वाला है। एक और हार टीम का प्लेऑफ खेलने का सपना तोड़ सकती है।
MI vs CSK IPL 2025 Live Score: हार से गड़बड़ होगा खेल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई को हर हाल में जीतना होगा। वानखेड़े में अगर चेन्नई सुपर किंग्स हारी तो चेन्नई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। वह प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।