विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SRH vs LSG: KL Rahul ने खेली एक और टुक-टुक पारी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैन्स बोले- BCCI ने ड्रॉप करके लिया सही फैसला

Published: Wed, 08 May 2024 09:55 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। टॉस गंवाने ...और पढ़ें

KL Rahul: केएल राहुल ने खेली टुक-टुक पारी।
KL Rahul: केएल राहुल ने खेली टुक-टुक पारी।

HighLights

  1. केएल राहुल ने खेली टुक-टुक पारी
  2. सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए लखनऊ के कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने चार विकेट महज 66 के स्कोर पर गंवा दिए।

कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और क्रीज पर सेट होने के बाद 29 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने 29 रन बनाने के लिए 33 गेंदों का सामना किया और उन्होंने महज 87.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल की टुक-टुक पारी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

राहुल की टुक-टुक पारी

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्विंटन डिकॉक सिर्फ 2 रन बनाने के बाद भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्कस स्टोइनिस भी 3 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की शुरुआत बेहद धीमी रही और टीम छह ओवर में 2 विकेट खोकर सिर्फ 27 रन ही बना सकी।

कप्तान

केएल राहुल 10वें ओवर तक क्रीज पर खड़े रहे, लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका और एक सिक्स निकला। लखनऊ के कप्तान ने सिर्फ 87.88 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए रन बनाए। 33 गेंदों का सामना करने के बाद राहुल सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को पैट कमिंस ने टी नटराजन के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। धीमी पारी खेलने के बाद फैन्स राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी के दीवाने हैं Pat Cummins, वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को लेकर भी कही बड़ी बात

बदोनी-पूरन ने खेली धांसू पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली। पूरन ने 26 गेंदों पर 184 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 48 रन कूटे। वहीं, आयुष ने 30 गेंद खेलते हुए 55 रन की धांसू पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई, जिसके दम पर लखनऊ की टीम 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 165 रन बनाने में सफल रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।