Jasprit Bumrah बने MI के बादशाह! एक विकेट लेते ही तोड़ा लसिथ मलिंगा का पुराना IPL रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah Most Wickets for MIआईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने अब तक आईपीएल में 171 विकेट लिए हैं जबकि मलिंगा के नाम 170 विकेट हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jasprit Bumrah 171 Wickets MI: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 215 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 7 ओवर के खेल तक 67 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ को पहला झटका एडन मार्करम के रूप में दिया।
बुमराह ने एडन को नमन धीर के हाथों 9 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। एडन ने इस दौरान 9 रन बनाए। इस दौरान बुमराह ने एक विकेट लेते ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह मुंबई के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
Jasprit Bumrah ने लसिथ मलिंगा को पछाड़ा
दरअसल, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Most Wickets For MI) ने एडन मार्करम का विकेट लेते ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। बुमराह आईपीएल में बुमराह के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह अपना 139 आईपीएल मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने 22 की औसत और 8 से कम की इकॉनमी रेट के साथ 171 विकेट मुंबई के लिए चटका लिए हैं।
मुंबई के लिए विकेट लेने के मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा को पछाड़ दिया हैं, जिन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। बुमराह अब IPL के इतिहास में फिलहाल 8वें सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav बने नंबर-1, IPL में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा; रैना भी छूटे पीछे
MI के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
प्लेयर | विकेट |
जसप्रीत बुमराह | 171 |
लसिथ मलिंगा | 170 |
हरभजन सिंह | 127 |
मिचेल मैक्लेनाघन | 71 |
किरोन पोलार्ड | 69 |
MI ने बनाए 215 रन
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रयान रिक्लेटन ने 58 रन की पारी खेली। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा मैच में 5 गेंद का सामना करते हुए 12 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। मयंक यादव ने कमबैक करते हुए रोहित को अपना पहला शिकार बनाया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा मैच में नमन धीर ने नाबाद 25 रन की पारी खेली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।