Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harry Brook: सवा 13 करोड़ के खिलाड़ी ने आईपीएल में मचाया हाहाकार, 55 गेंद में जड़ दिया पहला शतक

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 08:29 AM (IST)

    Harry Brook 1st Centurion in IPL 2023 हैरी ब्रुक ने पहले तीन मैच में 13 गेंद पर 21 रन दूसरे मैच में 3 गेंद पर 4 रन और तीसरी मैच में 13 गेंद पर 14 रन बनाए थे। तीन मैचों में ब्रुक का बल्ला खामोश रहा था।

    Hero Image
    Harry Brook first century हैरी ब्रुक ने जड़ा आईपीएल 2023 का पहला शतक। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Harry Brook 1st Centurion in IPL 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2023 के 19वें मैच में इस सीजन का पहला शतक बना। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैदराबाद के ओपनर हैरी ब्रुक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। यह शतक चार पारियों के बाद आया है। ब्रुक ने 55 गेंद पर शतक पूरा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि हैरी ब्रुक ने पहले तीन मैच में 13 गेंद पर 21 रन, दूसरे मैच में 3 गेंद पर 4 रन और तीसरी मैच में 13 गेंद पर 14 रन बनाए थे। तीन मैचों में ब्रुक का बल्ला खामोश रहा था। चौथे मैच में हैरी ब्रुक ने कोलकाता के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। हैरी ब्रुक ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 3 गजब के सिक्स लगाए।

    हैरी ब्रुक न 250 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

    अंग्रेज बल्लेबाज के आगे ना तेज गेंदबाज की चली और ना ही स्पिनर कुछ कमाल कर सके। ओपनिंग करने आए हैरी ब्रुक ने नाबाद रहते हुए 55 गेंद पर 100 रन बनाए। इससे पहले हैरी ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हैरी ब्रुक ने पेस के खिलाफ 26 गेंद पर 66 रन बटोरे। वहीं, स्पिन के खिलाफ 29 गेंद पर 34 रन लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254.84 रहा।

    घर के बाहर शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

    बता दें कि हैरी ब्रुक सनराइजर्स के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने घरेलू मैदान के बाहर शतक लगाया है। इसके अलावा वह तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक जड़ा है। हैरी ब्रुक के पहले डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद के लिए यह कमाल कर चुके हैं।

    कप्तान ऐडन मार्करम का मिला साथ

    बता दें कि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर निराश किया। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल (09 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। नए सत्र में पहली बार गेंदबाजी कर रहे रसेल ने पहले मयंक अग्रवाल और उसके बाद राहुल त्रिपाठी (09) को चलता किया।

    हैरी ब्रुक को कप्तान ऐडन मार्करम का साथ मिला। दोनों तेज खेलते हुए अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर 32 रन की तेज पारी खेली। वहीं हेनरी क्लासेन 6 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।