IPL 2025 SRH vs MI Highlights: रोहित शर्मा की एक और तूफानी पारी, मुंबई ने लगाया जीत का चौका
SRH vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 16वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 71 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई ने 16वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया और 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई की यह लगातार चौथी जीत है। रोहित शर्मा जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। यह मुंबई की लगातार चौथी जीत है। इसके साथ ही मुंबई अंक तालिका ने तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।
मुंबई इंडियंस जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस बीच टीम को तीसरा झटका लगा। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिर गया है। 10वें ओवर में जीशान अंसारी ने विल जैक्स को आउट किया। जैक्स ने 19 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। मुंबई को जीत के लिए 66 रनों की दरकार है।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में जयदेव उनाउकट ने रयान रिकेल्टन को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। रयान ने 8 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस 144 रन का टारगेट चेज करने मैदान पर उतरी है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन बल्लेबाजी करने आए हैं। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने पहला ओवर किया।
ट्रेंट बोल्ड ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस को बोल्ड किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं। ऐसे में मुंबई को जीत के लिए 144 रनों की दरकार है।
हेनरिक क्लासेन के बाद अभिनव मनोहर भी विकेट गंवा बैठे हैं। वह फिफ्टी से चूक गए। मनोहर ने 37 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।
हेनरिक क्लासेन तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 71 रन जड दिए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। क्लासेन का साथ अभिनव मनोहर दे रहे हैं।
हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अनिकेत वर्मा ने 12 रन बनाए। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। हैदराबाद के 35 रन पर 5 विकेट गिर चुके हैं।
5वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी कैच आउट हुए। दीपक चाहर की गेंद पर मिचेल सेंटनर ने उनका कैच लपका। रेड्डी ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। 13 के स्कोर पर हैदराबाद के 4 विकेट गिर चुके हैं।
हैदराबाद टीम 4 ओवर में तीन विकेट गंवा चुकी है। ट्रेविस हेड और ईशान किशन के बाद अब अभिषेक शर्मा भी पवेयिलन लौट चुके हैं। ट्रेट बोल्ट की गेंद पर विग्नेश पुथुर ने शर्मा का कैच लपका। सलामी बल्लेबाज ने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए।
हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही है। दूसरे ओवर में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन पवेलियन लौटे। हालांकि, अल्ट्रा एज में साफ नजर आया किया गेंद ईशान के बल्ले से नहीं लगी थी। हालांकि, ईशान तब तक पवेलियन जा चुके थे। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही ओवर में ट्रेट बोल्ट ने ट्रेविस हेड को अपने जाल में फंसाय। हेड ने 3 गेंदों का सामना किया और उनका खाता तक नहीं खुला। नमन धीर ने हेड के कैच को लपका।
हैदराबाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। मुंबई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने किया।
- सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी।
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। पुथुर को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। वहीं हैदराबाद भी एक बदलाव के साथ उतरी है।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, विग्नेश पुथुर।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। यह टक्कर हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगी।