विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Points Table: दिल्‍ली जीत की 'हैट्रिक' लगाकर बना नंबर-1, पंजाब को हार से हुआ तगड़ा नुकसान

Published: Sun, 06 Apr 2025 11:10 AM (IST)

IPL 2025 Points table दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मात देकर आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई और ...और पढ़ें

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी
दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी

HighLights

  1. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम चेन्‍नई को मात देकर नंबर-1 बनी
  2. पंजाब किंग्‍स को राजस्‍थान से हार का बड़ा नुकसान हुआ
  3. आईपीएल 2025 की प्‍वाइंट्स टेबल में शनिवार को हुआ बड़ा फेरबदल

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2025 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को उनके घर चेपॉक स्‍टेडियम में 25 रन से मात दी। इस जीत के साथ दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची। यह दिल्‍ली की लगातार तीसरी जीत रही।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 183/6 का स्‍कोर बनाया। जवाब में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम 20 ओवर में 158/5 का स्‍कोर बना सकी। इसी के साथ दिल्‍ली ने जीत की हैट्रिक लगाकर शीर्ष स्‍थान हासिल किया।

पंजाब को तगड़ा नुकसान

फिर दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुल्‍लांपुर में खेला गया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बना सकी।

पंजाब किंग्‍स को इस शिकस्‍त का तगड़ा नुकसान हुआ और वो शीर्ष स्‍थान से फिसलकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वैसे, राजस्‍थान रॉयल्‍स की चार मैचों में यह दूसरी जीत रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर पहुंच गई है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स 9वें स्‍थान पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: CSK vs DC: RCB के बाद दिल्ली ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स के 15 साल का घमंड

प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

आज का मैच

आईपीएल 2025 में रविवार को 19वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम 3 मैचों में दो जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर काबिज है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम धमाकेदार शुरूआत के बाद बुरी तरह लड़खड़ाई और चार मैचों में एक जीत के साथ आखिरी स्‍थान पर है।

एसआरएच को प्‍वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के लिए बेहतर नेट रन रेट के साथ जीत की पटरी पर लौटना होगा। वहीं, गुजरात टाइटंस की कोशिश एसआरएच को कड़वी हार देकर शीर्ष स्‍थान पर पहुंचने की रहेगी।

यह भी पढ़ें: SRH vs GT Pitch Report: हैदराबाद में पलटेगी बाजी या फिर होगी रनों का बारिश? जानिए पिच का ताजा हाल