Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025 Playoffs Race: रोचक हुई प्लेऑफ की रेस, 3 का पहुंचना तय! एक सीट के लिए होगी इन टीमों में जंग

    आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस की बात करें आरसीबी के 16 पंजाब किंग्स के 15 मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के 14-14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 13 कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 के 6 अंक हैं। ऐसे में आरसीबी पंजाब और मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय मना जा रहा है

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Mon, 05 May 2025 11:46 PM (IST)
    Hero Image
    आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 55वें मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हुए। मैच बेनतीजा रहने से हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की भी राह मुश्किल हो गई है। अब आईपीएल प्लेऑफ की रेस बहुत रोचक हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैच धुलने पर हैदराबाद के 11 मैच में 7 अंक हो गए हैं। इसके बाद तीन मैच जीतने पर भी उसके 13 अंक ही होंगे। इसके चलते वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, क्योंकि 4 टीमें के पहले से ही 14 या इससे ज्यादा के अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स की भी राह मुश्किल हो गई है।

    दिल्ली की राह हुई मुश्किल

    दिल्ली कैपिटल्स को मैच धुलने पर 1 अंक मिला। अब दिल्ली के 13 अंक हो गए हैं। बाकी के तीनों मैच जीतने होंगे, तब वह 19 अंक तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

    रोचक हुई प्लेऑफ की लड़ाई

    अब बात करें आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस की बात करें आरसीबी के 16, पंजाब किंग्स के 15, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के 14-14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 12, कोलकाता नाइट राइडर्स के 11, लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 हैं।

    इन टीमों में होगी एक सीट के लिए जंग

    ऐसे में आरसीबी, पंजाब और मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय मना जा रहा है। वहीं, एक स्थान के लिए गुजरात, दिल्ली, केकेआर और लखनऊ में लड़ाई बढ़ जाएगी। हालांकि, अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। 

    यह भी पढे़ं- SRH vs DC: बारिश के चलते रद हुआ मैच, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर; दिल्ली कैपिटल्स का भी बिगड़ा खेल

    यह भी पढे़ं- SRH vs DC: Pat Cummins ने पावरप्‍ले में तबाही मचाकर रचा इतिहास, IPL में बन गए ऐसे पहले कप्‍तान