IPL 2025 MI vs LSG Highlights: मुंबई ने 54 रन से जीता मुकाबला, प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग
MI vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 54 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंंच गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 54 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंंच गई है।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई।
रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। विल जैक्स ने 29 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाए। नमनधीर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक यादव और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट आए।
20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने राठी को बोल्ड किया। इसके साथ ही मुंबई ने लखनऊ को 54 रन से हराया। इतना ही मुंबई ने प्वाइंटस टेबल में छलांग भी लगाई है।
19वें ओवर में रवि बिश्नोई को कॉर्बिन बॉश ने बोल्ड किया। रवि ने 14 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
इम्पैक्ट प्लेयर डेविड मिलर भी अब आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें 16वें ओवर में आउट किया। मिलर के बल्ले से 24 रन निकले। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने अब्दुल समद को बोल्ड किया। ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने आवेश खान की गिल्लियां बिखरे दीं।
लखनऊ का 5वां विकेट गिर गया है। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर विल जैक्स ने आयुष बडोनी का कैच लपका। आयुष ने 22 गेंदों का सामना किया और 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
मुंबई इंडियंस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। खतरनाक होते जा रहे मिचेल मार्श को ट्रेंट बोल्ड ने तिलक के हाथों कैच आउट करा दिया है। मार्श ने 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली।
विल जैक्स ने 7वें ओवर में 2 विकेट चटका दिए। पहली गेंद पर उन्होंने निकोलस पूरन को विकेट चटकाया। पूरन ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को अपने जाल में फंसा लिया। पंत ने 2 गेंदों पर 4 रन बनाए।
216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्कराम को नमन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए।
216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श मैदान पर आए हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया।
आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर कॉर्बिन बॉश कैच आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर 20 रन की अहम पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।
फिफ्टी लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव कैच आउट हुए। स्काई ने 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। आवेश खान ने यह विकेट चटकाया।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 5 रन ही बना सके। वापसी करने वाले मयंक यादव ने उन्हें बोल्ड किया। मुकाबले में मयंक का यह दूसरा विकेट है।
मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला। रवि बिश्नोई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली।
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। प्रिंस यादव ने विल जैक्स को बोल्ड किया। विल ने 21 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। अब स्काई का साथ देने के लिए तिलक वर्मा मैदान पर आए हैं।
फिफ्टी बनाने के बाद रयान रिकेल्टन कैच आउट हो गए। दिग्वेश सिंह राठी ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। रयान ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
रयान रिकेल्टन ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने इसके लिए 25 गेंदों का सहारा लिया। इस दौरान वह 5 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। रयान रिकेल्टन 49 रन और विल जैक 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
लखनऊ में वापसी करते ही मयंक यादव छा गए। उन्होंने मुंबई के राजा कहे जाने वाले रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाया। रोहित ने 5 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर आ गए हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर टीम में वापसी करने वाले मयंक यादव ने किया।
- लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।
- मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले।
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।
मुंबई और लखनऊ के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड की बात की जाए तो लखनऊ ने 4-1 से बाजी मारी है। मुंबई इसका बदला लेना चाहेगा।
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाशदीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कार्बिन बाश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टाप्ली, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। दिन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी।