DC vs RR Highlights: सुपर ओवर में दिल्ली को मिली जीत, प्वाइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर
DC vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। दिल्ली ने सुपर ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम किया। अब दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 49 रन की पारी खेली। कप्तान अक्षर ने 34 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर को दो विकेट मिला।
जवाब में राजस्थान की टीम भी 188 रन ही बना सकी। ऐसे में 18वें सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत दर्ज की। अब दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।
DC vs RR LIVE Score: सुपर ओवर में जीती दिल्ली
सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी। दिल्ली की ओर से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे।
DC vs RR LIVE Score: राहुल-स्टब्स मैदान पर
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने सुपर ओवर किया।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 12 रन
मिचेल स्टार्क के ओवर की 5वीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। राजस्थान ने 11 रन बनाए। ऐसे में अब दिल्ली को जीत के लिए 12 रनों की दरकार है।
DC vs RR LIVE Score: फ्री हिट पर आउट हुए रियान
मिचेल स्टार्क ने चौथी गेंद नो बॉल की। फ्री हिट पर रियान पराग रन आउट हो गए। ऐसे में अब यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने आए हैं।
DC vs RR LIVE Score: स्टार्क कर रहे सुपर ओवर
दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क सुपर ओवर कर रहे हैं। राजस्थान की ओर से रियान पराग और शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
DC vs RR LIVE Score: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला
राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। मिचेल स्टार्क ने इस ओवर में 8 रन ही खर्च किए। ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल रन आउट हुए। ऐसे में राजस्थान टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन ही बना सकी। अब 18वें सीजन का पहला सुपर ओवर होगा।
DC vs RR LIVE Score: स्टार्क ने दिलाई बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क ने दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने नीतीश राणा को LBW आउट किया। राणा ने 28 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली।
DC vs RR LIVE Score: फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए यशस्वी
यशस्वी जायसवाल फिफ्टी लगाने के बाद कुलदीप यादव का शिकार बने। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में यशस्वी ने मिचेल स्टार्क को कैच थमा दिया। जायसवाल ने 37 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली।
DC vs RR LIVE Score: अक्षर ने दिलाई सफलता
यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। इस पारी में वह 3 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। राजस्थान को जीत के लिए 8 ओवर में 85 रन चाहिए।
DC vs RR LIVE Score: अक्षर ने दिलाई सफलता
अक्षर पटेल ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया है। उन्होंने रियान पराग को बोल्ड किया। रियान ने 11 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।
DC vs RR LIVE Score: संजू सैमसन रिटायर आउट
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन रिटायर आउट हो गए हैं। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और 31 रन बनाए। ऐसे में यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए रियान पराग आए हैं।
DC vs RR LIVE Score: 189 रन चेज करने उतरी राजस्थान टीम
राजस्थान रॉयल्स 189 रन चेज करने उतरी है। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की है। पहले ओवर में मिचेल स्टार्क ने केवल 2 रन दिए।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली की पारी हुई समाप्त
दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त हो गई है। अंतिम के पांच ओवरो में 77 रन बने ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। दिल्ली ने 188 रन बनाए।
DC vs RR LIVE Score: कप्तान अक्षर भी लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लग चुका है। कप्तान अक्षर पटेल 14 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। तीक्षणा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करवाया।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को तूफानी शुरुआत दिलाने वाले अभिषेक पोरेल फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने पोरेल का कैच लपका।
DC vs RR LIVE Score: केएल राहुल हुए कैच आउट
दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिर गया है। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच हुई पार्टनरशिप को जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा। उन्होंने केएल राहुल का शिकार किया। केएल राहुल ने 32 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली।
DC vs RR LIVE Score: 8 ओवर का खेल समाप्त
8 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। दिल्ली का स्कोर 60/2 है। केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ पारी को संभाला है। दोनों तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़ चुके हैं। पोरेल 34 और राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs RR LIVE Score: करुण नायर रन आउट
पिछले मैच के हीरो करुण नायर नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल पाए। संदीप शर्मा ने आसानी से थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली को लगा पहला झटका
तूफानी शुरुआत के बाद दिल्ली का पहला विकेट गिर गया है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सामने शॉट लगाने का प्रयास कर रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क कैच आउट हो गए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अब पिछले मैच के हीरो करुण नायर क्रीज पर आ चुके हैं।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान पर
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। जेक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने पारी की शुरुआत की। वहीं संजू ने पहला ओवर जोफ्रा आर्चर को थमाया।
DC vs RR LIVE Score: इम्पैक्ट प्लेयर
- दिल्ली कैपिटल्स: मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।
- राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेट ), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
DC vs RR LIVE Score: टॉस अपडेट
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान संजू कन्फ्यूज नजर आए। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
DC vs RR LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय, मनवंत विजय मंडल, कुमार एल, माधव तिवारी।
DC vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स टीम
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
DC vs RR LIVE Score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप भी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। आज आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस मुकाबले की सभी अपडेट आपको यहां मिलने वाली हैं।