IPL 2025 CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता मुकबला, चेन्नई को चेपॉक में हराया
CSK vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को उनके घर पर 5 विकेट से हराया। कामिंडू मेंडिस 32 और नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। नूर अहमद के खाते में 2 विकेट आए।
सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। नूर अहमद ने अनिकेत वर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। अनिकेत ने 19 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लग गया है। नूर अहमद की गेंद पर सैम करन ने ईशान का बेहतरीन कैच लपका। ईशान ने 34 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली।
हैदराबाद का तीसरा विकेट गिर गया है। रवींद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज दिया है। क्लासेन ने 8 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली।
हैदराबाद का दूसरा विकेट गिर गया है। अंशुल कंबोज ने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। हेड ने 16 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। अब हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं।
हैदराबाद की शुरुआत भी बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा का खाता तक नहीं खुला। खलील अहमद ने उन्हें आयुष म्हात्रे के हाथों कैच आउट कराया। अब ईशान किशन मैदान पर आए हैं।
आखिरी ओवर में दीपक हुड्ड कैच आउट हुए। उन्होंने 22 रन बनाए। 6 साल बाद चेपॉक में चेन्नई ऑल आउट हुए। टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। ऐसे में हैदराबाद को जीत के लए 155 रन चाहिए हैं।
हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने नूर अहमद को अपना चौथा शिकार बनाया। नूर ने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब चेन्नई की आखिरी जोड़ी मैदान पर है।
हर्षल पटेल ने तीसरा विकेट अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 17वें ओवर में धोनी को अपने जाल में फंसाया। धोनी ने 10 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स का छठा विकेट गिर गया है। जयदेव उनादकट ने शिवम दुबे को अपने जाल में फंसाया। दुबे ने 9 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। अब धोनी मैदान पर आ गए हैं।
चोटिल होने के बाद मैदान पर आए हर्षल पटेल ने बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस का शिकार किया। कामिंदु मेंडिस ने बाउंड्री पर अविश्वसनीय कैच लपका। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।
पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले रवींद्र जडेजा का मेंडिस ने बोल्ड किया। जडेजा ने 17 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही है। पावरप्ले के भीतर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। छठे ओवर में पैट कमिंस ने आयुष म्हात्रे को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। आयुष म्हात्रे ने 19 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
चेन्नई ने आज सैम करन पर भरोसा जताया, हालांकि, वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। करन ने 10 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। हर्षल पटेल की गेंद पर अनिकेत वर्मा ने करन का कैच लपका। अब जडेजा मैदान पर आ गए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने शेख रशीद का शिकार किया। स्लिप पर अभिषेक शर्मा ने रशीद का कैच लपका। वह गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।
- चेन्नई सुपर किंग्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।
- सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। चेन्नई की टीम अपने घर पर काफी बदलाव के साथ उतरी है।
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, आर अश्विन।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, सैम करन, रामकृष्ण घोष, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।
