IPL 2025 CSK vs RR Highlights: राजस्थान ने जीती सम्मान की लड़ाई, चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया
IPL 2025 CSK vs RR Live Updates: प्लेऑफ से पहले बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी मैच में सम्मान की लड़ाई जीती। राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया। वैभव ने अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2025 CSK vs RR Live: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सम्मान की लड़ाई जीती। दिल्ली में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट हराया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 17.1 ओवर में टारगेट हासिल कर ली। वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में ध्रुव जुरेल ने सिक्स लगाकर मैच खत्म किया।
इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ने करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। चेन्नई के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका।
राजस्थान रॉयल्स ने सम्मान की लड़ाई जीत ली है। चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतकीय पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने सिक्स के साथ मैच खत्म किया।
अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। रियान पराग और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। राजस्थान को 36 गेंद पर 50 चाहिए।
राजस्थान रॉयल्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान संजू सैमसन 31 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने चेन्नई को सफलता दिलाई।
27 गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ दिया है। 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं। राजस्थान ने 121 रन बना लिए हैं। राजस्थान जीत की ओर अग्रसर है।
राजस्थान ने 9 ओवर में 85 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी 28 और संजू 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई को दूसरे विकेट की तलाश है। धोनी पर लगातार फील्ड में बदलाव कर रहे हैं। फिर टीम को सफलता नहीं मिल रही है।
यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज ने जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया। राजस्थान को पहला झटका लगा। संजू सैमसन क्रीज पर आएं हैं।
राजस्थान की पारी का आगाज हो गया है। जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। खलील के ओवर में तीन चौके और एक सिक्स के साथ 19 रन बनाए। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने 31 रन बना लिए हैं। ये सारे रन जायसवाल के बल्ले से ही निकले हैं।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। ब्रेविस 49 और शिवम दुबे 39 रन बना सके। धोनी ने 16 रन बनाए। राजस्थान ने आखिरी के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। राजस्थान इन लक्ष्य को आसानी से चेज कर सकती है।
डेवाल्ड ब्रेविस 42 रन बनाकर आउट हुए। एमएस धोनी क्रीज पर आएं हैं। शिवम दुबे भी सेट हो चुके हैं। 16 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 159 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 102 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 27 रन बनाकर खेल रहे। शिवम दुबे 2 रन बनाकर क्रीज पर उनका साथ दे रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। आर अश्विन 13 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर ट्रेविस ब्रेविस क्रीज पर आएं हैं।
चेन्नई की पारी के छठे ओवर में आयुष महात्रे 43 रन बनाकर आउट हो गए। तुषार देशपांडे की गेंद पर क्वेना मफाका ने कैच लपका। आयुष 20 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद वापसी की राह पकड़ी है। आयुष महात्रे (31) और रविचंद्रन अश्विन (12) ने तेज बल्लेबाजी की है। 5 ओवर के बाद चेन्नई ने 55 रन बना लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। पहले कॉनवे उसके बाद उर्विल पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। युद्धवीर सिंह ने दोनों को पवेलियन भेजा। दो ओवर में चेन्नई ने 12 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आगाज हो चुका है। कॉनवे और आयुष महात्रे क्रीज पर हैं। दोनों संभल कर खेल रहे हैं।
सीएसके: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जाडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, आर अश्विन, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
आरआर: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युधवीर सिंह, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी।
आईपीएल के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और सबसे कम उम्र का स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी की उम्र 42 साल है तो वह वैभव मात्र 14 साल के हैं।
आईपीएल के मौजूदा सीजन की दो फिसड्डी टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स 10वें पायदान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 9वें स्थान पर मौजूद है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।