IPL 2025 CSK Vs KKR Highlights: फीकी रही कप्तान एमएस धोनी की वापसी, कोलकाता ने घर में 8 विकेट से रौंदा
IPL 2025 CSK Vs KKR: चेन्नई को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन इस सीजन उसे अपने घर में जीत नसीब नहीं हो रही है। घर में चेन्नई को लगातार तीसरी हार मिली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही घर में आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने चेन्नई को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 103 रन ही बनाने दिए। इस आसान से लक्ष्य को कोलकाता ने 10.1 ओवरों में हासिल कर लिया।
ये चेन्नई की इस सीजन लगातार पांचवीं हार है और घर में लगातार तीसरी। चेन्नई को उसके घर में हराना आसान नहीं था, लेकिन इस सीजन कोलकाता ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी है। कोलकाता से पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई को उसके घर में मात दी थी।
चेन्नई के सिर्फ चार ही बल्लेबाज दहाई के अंक में पहुंच सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 रन शिवम दुबे ने बनाए। उनके अलावा विजय शंकर ने 29, राहुल त्रिपाठी 16 और डेवन कॉन्वे ने 12 रन बनाए।
कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और दो चौके मारे।
कोलकाता ने चेन्नई को उसके घर में 8 विकेट से हरा दिया है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने रवींद्र जडेजा पर छक्का मार कोलकाता को जीत दिलाई। ये चेन्नई की लगातार पांचवीं हार है जबकि घर में लगातार तीसरी हार है। कोलकाता की ये तीसरी जीत है।
सुनील नरेन आउट हो गए हैं। उन्हें नूर अहमद ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया। नरेन इसी के साथ अर्धशतक लगाने से चूक गए।
सुनील नरेन- 44 रन, 18 गेंद 2x4 5x6
पावरप्ले खत्म हो गया है। कोलकाता ने इन छह ओवरों में एक विकेट खोकर 71 रन बनाए हैं और अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। चेन्नई के बल्लेबाजों की तरह गेंदबाज भी बेबस नजर आ रहे हैं।
पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कम्बोज ने डीकॉक को आउट कर दिया। डीकॉक बड़ा शॉट खेलने गए और बोल्ड हो गए।
कोलकाता को तेज शुरुआत मिली है। क्विंटन डीकॉक और सुनील नरेन ने चेन्नई के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया है। तीन ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 34 रन है।
103 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई ने पहले ओवर में 7 रन दिए। केकेआर की तरफ से डी कॉक और सुनील नरेन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नरेन ने ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स जड़ा।
चेन्नई की पारी खत्म हो गई है। कोलकाता ने उसे 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 103 रनों पर ही रोक दिया।
चेन्नई का नौवां विकेट गिर गया है। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव ने वरुण के हाथों नूर को कैच कराया। चेन्नई का यहां 100 रन बनाना मुश्किल दिख रहा है।
एमएस धोनी को सुनील नरेन ने आउट किया। हालांकि, धोनी के विकेट विवादस्पद रहा। धोनी ने रिव्यू लिया था, स्निको मीटर पर हल्का सा स्पार्क दिखा, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी धोनी को आउट दिया।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए दीपक हुड्डा कुछ खास नहीं कर सके। वरुण चक्रवर्ती ने दीपक को शून्य पर आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं।
बल्लेबाजों के लगातार आउट होने के कारण चेन्नई ने इम्पैक्ट प्लेयर का यूज पहली ही पारी में कर लिया है। राहुल त्रिपाठी की जगह दीपक हुड्डा आए हैं।
चेन्नई का छठा विकेट भी गिर गया है। रवींद्र जडेजा आउट हो गए हैं। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह सुनील नरेन का शिकार बने।
चेन्नई का पांचवां विकेट भी गिर गया है। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह राणा का शिकार बने।
सुनील नरेन ने चेन्नई को एक और झटका दे दिया। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल आउट हुए।
चेन्नई को तीसरा झटका भी लग गया है। सेट हो चुके बल्लेबाज विजय शंकर आउट हो गए हैं। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने मोईन अली के हाथों उनको कैच कराया।
चेन्नई की पारी के छह ओवर हो गए हैं। इस पावरप्ले में कोलकाता की टीम हावी रही और उसने दो विकेट निकाल लिए। छह ओवरों में दो विकेट खोकर चेन्नई ने 31 रन बनाए हैं।
चेन्नई का दूसरा विकेट भी गिर चुका है। पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षित राणा ने रचिन रवींद्र को आउट कर दिया। उनका कैच अजिंक्य राहणे ने लपका।
रचिन रवींद्र- 4 रन, 9 गेंद
चेन्नई का पहला विकेट गिर चुका है। मोईन अली ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर कॉन्वे को एलबीडब्ल्यू किया। इस पर चेन्नई ने रिव्यू लिया जिसमें अंपायर्स कॉल आया और कॉन्वे को जाना पड़ा।
चेन्नई की सुस्त शुरुआत हुई है। दो ओवरों के बाद टीम के खाते में 10 रन ही आए हैं। कोलकाता के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए हैं।
चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। रचिन रविंद्र और डेवन कॉन्वे पारी की शुरुआत कर रहे हैं। कोलकाता के लिए पहला ओवर वैभव अरोड़ा फेंक रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
बेंच: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन,नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
बेंच: मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, दीपक हुडा
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने एक बदलाव किया है। स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को टीम में जगह मिली है। चेन्नई ने दो बदलाव किए हैं। गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी आए हैं तो मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कम्बोज आए हैं।
कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। फैंस को इंतजार है कि धोनी कब मैदान पर आए और टॉस करें। धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी हो रही है।
कोलकाता इस सीजन अच्छा खेल रही है। अपने पिछले मैच में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था और करीबी अंतर से हार गई थी। ये टीम किसी भी टीम को हराने का दम रखती है और इसके पास दमदार खिलाड़ी हैं।
फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि चेन्नई और कोलकाता अपनी प्लेइंग-11 में क्या बदलाव करेंगी। चेन्नई की प्लेइंग-11 में एक बदलाव तो तय है और वो है ऋतुराज गायकवाड़ का जाना जो चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
चेन्नई इस समय अच्छे फॉर्म में नहीं है। उसे अपने घर में दो बार झेलनी पड़ी है। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई को उसके घर में हराकर चली गई हैं। अब देखना होगा कि क्या कोलकाता भी ये काम कर पाती है या नहीं।
चेन्नई के सामने सवाल है कि वह इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह किसे मौका देगी। गायकवाड़ इस सीजन नंबर-3 पर खेल रहे थे। अब इस नंबर पर उनकी जगह कौन खेलेगा? ये बड़ा सवाल है।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है। चेन्नई ने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक में ही जीत मिली है जबकि पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की वापसी से फैंस चेन्नई की जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना अपने घर में कोलकाता नाइट राइडर्स से है। इस मैच में धोनी एक बार फिर चेन्नई के कप्तान के तौर पर वापसी कर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने पांच बार ट्रॉफी उठाई है। फैंस को उम्मीद है कि धोनी के कप्तान बनने के बाद चेन्नई एक बार फिर विजयी रास्ते पर वापसी करेगी।
