Yash Dhull Debut IPL: कौन हैं यश ढुल? IPL डेब्यू में नहीं बिखेर पाए अपना जलवा, फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड है बेमिसाल
Yash Dhull Debut IPL Flop DC vs MI मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यश ढुल को डेब्यू कैप सौंपी। उन्हें आशीष नेहरा ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई और उन्हें बधाई दी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Yash Dhull Flop Performance Debut Match IPL 2023। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही है। दिल्ली टीम को शुरुआती 3 मैचों में जीत नसीब नहीं हुई। ऐसे में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है, जिसकी प्रतिभा का लोहा अंडर-19 के दिनों में ही मान लिया गया।
ये खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि यश ढुल ही है, जिन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने डेब्यू कैप सौंपी। ईशांत शर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई और उन्हें बधाई दी। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से।
IPL 2023: जानें कौन है Yash Dhull? दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी डेब्यू कैप
दरअसल, यश ढुल (Yash Dhull) की उम्र 20 साल है। वह टॉप आर्डर के बल्लेबाज है, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में अपनी काबिलियत का नजारा पेश किया है। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी की और टीम को विश्व चैंपियन बनाया।
उस टूर्नामेंट में यश ने कुल 4 मैच खेलते हुए 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा कायम रखा और पहले ही मैच में दोनों पारियों में तूफानी शतक ठोका। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए।
साथ ही बता दें कि यश ढुल ने दिलीप ट्रॉफी में शानदार डेब्यू करते हुए 193 रन बनाए। यश ने फर्स्ट क्लास में कुल 15 मैच खेलते हुए 1145 रन बनाए है, जिसमें उनका उच्च स्कोर नाबाद 200 रन का रहा। वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने कुल 7 मैच खेलते हुए 191 रन बनाए। टी-20 में कुल 8 मैच खेलते हुए उन्होंने 363 रन बनाए। उनकी इस प्रतिभा को देखकर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें डेब्यू करने का मौका दिया।
DC vs MI: डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे यश ढुल
दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले में यश ढुल को डेब्यू कैप सौंपी। इस मैच में यश ढुल से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह महज 4 गेंदों का सामना करते हुए केवल दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह अपने डेब्यू मैच में फेल हुए। राइली मेरिडिथ ने उन्हें नेहल वधेरा के हाथों कैच आउट कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।