Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023: अपने ही रेस्टोरेंट में मस्ती करने पहुंचे किंग कोहली, साथ में मौजूद थे RCB के कप्तान और खिलाड़ी

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 04:23 PM (IST)

    IPL 2023 मैच से पहले विराट कोहली ने अपने आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस सिराज और मैक्सवेल के साथ वन8 रेस्तरां में मौज-मस्ती की। विराट कोहली One8 कम्यून रेस्तरां सीरीज के मालिक हैं। यह वर्तमान में दिल्ली पुणे मुंबई और कोलकाता में संचालित होता है।

    Hero Image
    विराट कोहली ने रेस्टोरेंट में फैंस के साथ की मुलाकात। फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए टीम कोलकाता पहुंच गई है। मंगलवार को आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपने साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती करने पहुंचे। विराट के साथ कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि मैच से पहले विराट कोहली ने अपने आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस, सिराज और मैक्सवेल के साथ वन8 रेस्तरां में मौज-मस्ती की। विराट कोहली One8 कम्यून रेस्तरां सीरीज के मालिक हैं। यह वर्तमान में दिल्ली, पुणे, मुंबई और कोलकाता में संचालित होता है। रेस्तरां में विराट ने फैंस के साथ मुलाकात भी की।

    विराट कोहली ने फैंस के साथ की मुलाकात

    रेस्टोरेंट में मस्ती करने की तस्वीरें विराट कोहली के एक फैंस ने ट्विटर पर शेयर की हैं। वहीं, इस तस्वीर में विराट कोहली एक बच्चे के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके अगल-बगल मैक्सवेल सिराज और फॉफ डु प्लेसिस बैठे हुए हैं। नन्हा फैंस बिल्कुल विराट कोहली के बगल में बैठा हुआ है।

    पहले मैच में मुंबई को दी है पटखनी

    बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। रविवार, 2 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया। बैंगलोर में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए और कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 73 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 148 रन की साझेदारी की।

    यह भी पढ़ें- IPL 2023 Rules: IPL के बदले नियमों से लगेगा रोमांच का तड़का; जानें इंपैक्ट प्लेयर रूल से कितना पड़ेगा प्रभाव