Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना-रश्मिका ने फैंस के दिलों की बजाई घंटी, अरिजीत के गानों ने लूट ली महफिल

    IPL 2023 Opening Ceremony Arijit Singh Tamanna Bhatia Rashmika Mandanna। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार तरीके से की गई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की इस सेरेमनी हुई और फिल्मी सितारों ने अपने धांसू परफॉर्मेंस से हर जगह सुर्खियां बटोर ली है।

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Fri, 31 Mar 2023 07:01 PM (IST)
    Hero Image
    IPL 2023 Opening Ceremony Arijit Singh Tamanna Bhatia Rashmika Mandhana

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2023 Opening Ceremony Arijit Singh, Tamanna Bhatia, Rashmika Mandanna। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार तरीके से की गई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की ये सेरेमनी हुई और फिल्मी सितारों ने अपने धांसू परफॉर्मेंस से हर जगह सुर्खियां बटोर ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी सुरीली आवाज से फैंस का दिल जीत लिया। उनके अलावा रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स ने कमाल का परफॉर्म किया। अब सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

    IPL 2023 Opening Ceremony: अरिजीत सिंह ने की धांसू शुरुआत

    दरअसल, आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने गाने 'ऐ वतन मेरा वतन आबाद रहे तू...' से की और उनके इस गाने से ही पूरा स्टेडियम झूम उठा। इसके बाद उन्होंने केसरिया, चन्ना मेरेया, तुझे कितना चाहने लगे है हम..., पठान फिल्म का टाइटल सॉन्ग झूमे जो पठान गाया।

    इसके अलावा उन्होंने भीगे-भीगे गाने, घुंघरू टूट गए गाने, कुछ तो है तुझसे राब्ता..., इल्लाही सॉन्ग पर महफिल लूट ली। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में बैठकर मैदान के चारों चक्कर लगाकर देवा, देवा... सॉन्ग पर परफॉर्म किया। आगे-आगे सबसे आगे अपना सीना तानके..., जितेगा...जितेगा इंडिया जितेगा गाना गाया। इस बीच तिरंगा हाथ में लिए लोग उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए।

    IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना भाटिया और रश्मिका ने किया किलर परफॉर्म

    तमन्ना भाटिया ने 'टम-टम' गाने पर डांस कर फैंस को खूब इंटरटेन किया। उन्होंने स्टैज पर ठुमके लगाकर फैंस को उनके साथ नाचने पर खूब मजबूर किया। इसके बाद तमन्ना ने ओ अंतवा मावा गाने पर महफिल जमाई। इसके बाद उन्होंने तूने मारी एंट्री दिल में बजी घंटियां, जैसे कई गानो पर धांसू परफॉर्म किया।

    रश्मिका ने सामे सामे गाना पर जबरदस्त डांस किया। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंटस्ट्री का सुपरहिट सॉन्ग तेरी झलक अशर्फी श्रीवल्ली...., ढोलिडा, नाटू-नाटू गाने पर रोकिंग परफॉर्मे कर हर किसी का दिल जीत लिया।

    बता दें कि आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।