विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LSG vs DC Pitch Report, IPL 2023: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा लखनऊ में खेला जाने वाला LSG vs DC का मुकाबला?

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 01 Apr 2023 12:29 PM (IST)

LSG vs DC Pitch Report Weather Updates लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाला मुकाबले में बारिश मैच में ...और पढ़ें

LSG vs DC, Pitch Report & Weather Report IPL 2023
LSG vs DC, Pitch Report & Weather Report IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। LSG vs DC, Pitch Report & Weather Report। आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने सीएसके टीम को 5 विकेट से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। वहीं, 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टडियम में आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि ऋषभ पंत के चोटिल होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी डेविड वॉर्नर (David Warner) करते हुए नजर आएंगे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम के मिजाज के बारे में।

यहां पढ़ें लाइव कवरेज- LSG vs DC Live Score, IPL 2023

LSG vs DC: जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?

अगर बात करें (LSG vs DC) लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच के बारे में तो, इस मैदान की पिच काली मिट्टी और लाल मिट्टी से मिलकर बनाई गई है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने में आसानी मिलती है।

इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। वहीं, टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला करना पसंद करती है, ऐसा इसलिए क्योंकि टीम पहले स्कोर बोर्ड पर विशाल लक्ष्य खड़ा करना चाहती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमे हो जाती है, जिसकी वजह से यहां स्पिनर को अच्छा टर्म और बाउंस मिलता है।

इस मैदान पर कुल 6 टी-20 मैच खेले जा चुके है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 5 मैच जीती हैं, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम एक मैच जीती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत लगभग 172 का रहा है।

LSG vs DC: जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दरअसल, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाला मुकाबले में बारिश मैच में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के वक्त बारिश होने की संभावना 20 % है। इस वक्त लखनऊ में बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि शाम के वक्त बादल छटने की उम्मीद है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो लखनऊ में खेले जाने वाला आईपीएल का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

LSG vs DC: ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, आवेश खान, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिली रोसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद.