LSG vs DC, IPL 2023: मार्क वुड ने लिए पांच विकेट, लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया
LSG vs DC Score, IPL 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2023 का तीसरा मैच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। LSG vs DC Score, IPL 2023: आईपीएल 2023 का तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 193 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली, डेविड वॉर्नर के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाए। काइल मेयर्स ने जीवनदान मिलने के बाद समां बांध दिया और कई शानदार शाट लगाए। मेयर्स ने 38 गेंद पर ताबड़तोड़ 73 रन बनाए। खलील और चेतन सकारिया को दो-दो विकेट मिले। पूरन ने 36 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 7 गेंद पर 18 रन की कैमियो पारी खेली।
दिल्ली ने खलील की जगह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाज अमन खान का इस्तेमाल किया है। वहीं आयुष बडोनी की जगह लखनऊ ने कृष्णप्पा गौतम को लिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी। वॉर्नर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक जड़ा। वहीं मार्क वुड ने 14 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल में कुल 3 ही मैच खेले गए। तीनों ही मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है। लखनऊ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में दिल्ली को 6 रन से तो वहीं, दूसरे मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली आज इस मुकाबले में 50 रन से हारा।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 193 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। वॉर्नर ने अर्धशतकिया पारी खेली। आखिरी ओवर में मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। मार्क वुड ने 14 रन देकर पांच विकेट लिए। आईपीएल में लखनऊ ने दिल्ली को तीसरी बार हराया।
#GazabAndaz se roar macha diya 😌💙
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2023
A memorable first win for the #SuperGiants on our home turf 🏟️🫶#LSGvDC | #IPL2023 | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/WToh8qEFH6
15वें ओवर में खान का विकेट गिरा। इसके अगले ओवर यानी 16वें ओवर में सेट बल्लेबाज वॉर्नर का विकेट गिरा। इसके साथ ही दिल्ली के जीत की उम्मीद टूट गई है।
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 113/7
रवि बिश्नोई ने दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका दे दिया है। बिश्नोई ने रोवमैन पॉवेल को महज 1 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई है। पॉवेल बिश्नोई के स्पिन जाल में फंस गए। दिल्ली की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
रवि बिश्नोई ने रिले रोसौव की पारी का अंत कर दिया है। रोसौव 19 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने हैं। अब यहां से दिल्ली के लिए जीत काफी दूर नजर आने लगी है।
11 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 80 रन लगा दिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर क्रीज पर डटे हुए हैं और 32 गेंदों पर 34 रन बना चुके हैं, जबकि उनका साथ रिले रोसेव 25 रन बनाकर दे रहे हैं। अगले 9 ओवर में दिल्ली को अब 114 रनों की दरकार है। वॉर्नर को अब यहां से गेयर बदलने की सख्त जरूरत है।
मार्क वुड ने अपनी स्पीड से दिल्ली को परेशानी में डाल दिया है। पहले ओवर में जहां दो विकेट लिया। वहीं दूसरे ओवर में सरफराज को स्पीड से चकमा दिया। मार्क वुड ने सरफराज खान को बाउंसर किया। घुटनों पर आते हुए विकेट के पीछे मारने की कोशिश की लेकिन, गौतम ने फाइन लेग पर कैच आउट किया।
7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 48/3
पांचवां ओवर वुड ने किया। इस ओवर में पहले पृथ्वी को बोल्ड किया और अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श को बोल्ड किया। वह हैट्रिक पर थे, लेकिन सरफराज को नहीं आउट कर सके। इस ओवर में दो रन बने।
5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 42/2
वुड ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिया। वह शुन्य पर आउट हुए। यह दो गेंद पर दूसरी विकेट है। वुड हैट्रिक पर हैं।
5वें ओवर में दिल्ली को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ को वुड ने बोल्ड कर दिया। पृथ्वी ने 12 रन बनाए।
दिल्ली की तरफ से वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शुरुआत की है। दोनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे। तीन ओवर में मिलकर गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है।
3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 33/0, वॉर्नर 20 और पृथ्वी 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
चेतन सकारिया ने आखिरी ओवर किया। इस ओवर में बडानी ने दो लगातार सिक्स जड़े। आखिरी गेंद पर इंपैक्ट प्लेयर गौतम ने भी सिक्स जड़ा। इस ओवर में कुल 22 रन बने। 20 ओवर के बाद लखनऊ ने 193 रन बनाए।
Aadha kaam, done in a #GazabAndaz 💪😎
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2023
Onto our bowlers now to seal the first 𝐖 🤞✅#LSGvDC | #IPL2023 | #LucknowSuperGiants | #LSG pic.twitter.com/WAw35dypid
आखिरी ओवर में बडोनी का विकेट गिरा। आउट होने से पहले बडोनी ने 7 गेंद पर ताबड़तोड़ 18 रन बनाए।
19वें ओवर में खलील ने पहली गेंद पर सिक्स दिया। पूरन ने गजब का शॉट मारा। अगली गेंद पर दो रन मिले। तीसरी गेंद पर पूरन आउट हो गए। बडोनी ने आते ही चौके से खाता खोला। इस ओवर में कुल 14 रन बने।
19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 171/5
मुकेश ने 18वां ओवर किया। इस ओवर में लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया। मात्र 7 रन बने।
18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 157-4
पूरन और क्रुणाल पांड्या दोनों चौके-छक्को की बारिश कर रहे हैं। 17वें ओवर में कुल 19 रन बने। लखनऊ का स्कोर 150 हो गया है।
16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 150/4, पूरन 24 और क्रुणाल 12 रन बनाकर खेल रहे।
खलील अहमद ने खतरनाक दिख रहे स्टाइनिस को आउट किया। विकेट के पीछे सरफराज ने बेहतरीन कैच पकड़ा। निकोलस पूरन बैटिंग के लिए आए हैं। स्टाइनिस ने 12 रन बनाए।
15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 127/4
अक्षर पटेल ने 12वां किया। इस ओवर में दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे मेयर्स को बोल्ड कर दिया। मेयर्स ने 38 गेंद पर 78 रन बनाए। इस ओवर मात्र 3 रन बने। मार्क स्टाइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पिच पर क्रुणाल पांड्या भी मौजूद हैं।
12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 101/3
We dont have any 𝐴𝑥𝑎𝑟 to describe this delivery 🤯🤌pic.twitter.com/uI8CPahNfW
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2023
9वें ओवर में मेयर्स ने एक सिक्स मारा। 10वें ओवर में अक्षर की गेंद पर लगातार दो सिक्स लगाए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स मारा। कुलदीप ने 11 वें ओवर में दीपक हुड्डा को आउट किया।
11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 98/2
दिल्ली के उपकप्तान अक्षर पटेल ने आठवां ओवर किया। पहली गेंद पर मेयर्स ने चौका जड़ा। उसकी अगली गेंद पर सिक्स। इसके बाद अक्षर ने वापसी करते हुए चार दिए। इस ओवर में कुल 14 रन बने। मेयर्स 42 रन और दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर खेल रहे।
मुकेश कुमार ने सातवां ओवर किया। इस ओवर में मेयर्स ने दो शानदार सिक्स लगाए। इस ओवर में कुल 16 रन बने।
7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 46/1, मेयर्स 31 रन बनाकर क्रीज पर
पहले 6 ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने धीमी शुरूआत की है। एक विकेट भी खोया है। काइल मेयर्स ने अभी अपने हाथ खोलने नहीं शुरू किए हैं।
6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 30/1
चेतन साकरिया ने अपने ओवर में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का विकेट लिया। इसी ओवर में राहुल ने शानदार सिक्स भी मारा था। चौथे ओवर में कुल 7 रन बने।
4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 19/1
खलील ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। काइल मेयर्स ने एक शानदार चौका मारा। ओवर में कुल 6 रन बने। राहुल और मेयर्स संभल कर बल्लेबाजी कर रहे।
बिहार के रहने वाले मुकेश कुमार ने दिल्ली की तरफ आईपीएल में डेब्यू किया। पहले ओवर की तीन गेंद पर कोई रन नहीं दिया। चौथी गेंद पर एक रन मिला। पांचवीं और छठी गेंद पर दो-दो रन बने।
2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 6/0
दिल्ली के लिए खलील अहमद ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर राहुल ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इसके बाद मेयर्स ने चार गेंद डॉट खेली। आखिरी गेंद पर भी कोई रन बना। पहले ओवर में मात्र एक रन बना। गेंदबाज को पिच से स्विंग मिल रही है।
1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 1/0
मोहली में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है। पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच मैच खेला जा रहा है। फिलहाल बारिश के चलते मैच रोका गया है।
यहां पढ़ें लाइव कमेंट्री- बारिश शुरू, केकेआर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है DRS
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार
दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर ने कहा कि ऋषभ की जगह हम बेहतर खिलाड़ी उतारने की कोशिश करेंगे। वहीं, राहुल ने कहा कि पहली बार होम ग्राउंड पर टीम खेलेगी। इसका फायदा उठाने की कोशिश की जाएगी।
Season ka pehla toss goes our way 😍
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2023
Well be bowling first in Lucknow 🏟️#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #LSGvDC
दिल्ली और लखनऊ के बीच होने वाले मैच के लिए इकाना स्टेडियम मेजबानी के लिए तैयार है। स्टेडियम को सजा दिया गया है। लखनऊ के दर्शक मैच के लिए बेकरार हैं।
Humara 𝗚𝗛𝗔𝗥 hai taiyaar 🏟️ 😍#LSGBrigade, pehle muqable ke liye excitement level rakhiyega barkaraar🔥#LSGvDC | #LucknowSuperGiants | #LSG | #GazabAndaz pic.twitter.com/2oPz88WDeN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2023
कुछ दिनों से बदले हुए मौसम के मिजाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। दर्शक चाहेंगे की पूरा मैच हो।
यहां पढ़ें पूरी खबर- क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा लखनऊ में खेला जाने वाला LSG vs DC का मुकाबला?
दिल्ली और लखनऊ के बीच दो मैच खेले गए हैं। दो ही बार लखनऊ ने जीत हासिल की है। दिल्ली के कप्तान वॉर्नर इस आंकड़े को बदलने को देखें। ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स उतरेगी। मैच में इन पांच प्लेयरों पर सभी की निगाहें होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर- LSG बनाम DC मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी सभी की निगाहें
