Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023 Final Record: आईपीएल फाइनल में रिकॉर्ड्स का लगा अंबार, कई चौंकाने वाले आंकड़ें आपको कर देंगे हैरान

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 30 May 2023 06:10 AM (IST)

    IPL 2023 Final Records आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अभी तक का सबसे लंबा आईपीएल फाइनल मैच रहा। रविवार 28 मई को होने वाला फाइनल मैच रिजर्व डे पर खेला गया। रायडू पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीत कर संन्यास लिया।

    Hero Image
    चेन्नई ने गुजरात को आईपीएल फाइनल में 5 विकेट से हराया। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल खेला गया। बारिश से बाधित मैच में चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 212 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मैच अपने पक्ष में कर लिया। फाइनल मैच में कई सारे रिकॉर्ड्स बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अभी तक का सबसे लंबा आईपीएल फाइनल (IPL 2023 Final) मैच रहा। रविवार, 28 मई को होने वाला फाइनल मैच रिजर्व डे पर खेला गया। बारिश के चलते दूसरे दिन भी खेल थोड़े समय के लिए रुका। उसके बाद DLS के चलते ओवरों में कटौती की गई। इस सीजन के फाइनल में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर:-

    आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर :-

    41y 327d - एमएस धोनी* 2023 में

    40y 100d - 2021 में एमएस धोनी

    38y 262d - 2008 में शेन वॉर्न

    38y 178d - 2010 में मैथ्यू हेडन

    38y 8d - मुथैया मुरलीधरन 2010 में

    38y 8d - 2021 में ड्वेन ब्रावो

    37साल 248 दिन - अंबाती रायडू 2023

    फाइनल जीतने वाली टीम की तरफ से नहीं लगा एक भी अर्धशतक:-

    2017 में मुंबई इंडियंस

    2019 में मुंबई इंडियंस

    2022 में गुजरात टाइटन्स

    2023 में चेन्नई सुपर किंग्स

    आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विदेशी ओपनिंग बल्लेबाज:-

    शेन वॉटसन (CSK के लिए) 2018 में

    फाफ डु प्लेसिस (CSK के लिए) 2021 में

    2023 में डेवोन कॉनवे (CSK के लिए) 2023 में

    आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर :-

    4* - रवींद्र जडेजा

    4 - रविचंद्रन अश्विन

    4 - अनिल कुंबले

    4 - हरभजन सिंह

    4 - शादाब जकाती

    4 - प्रज्ञान ओझा

    4 - करणवीर सिंह

    3 - सुनील नारायण

    3 - मुथैया मुरलीधरन

    3 - युसूफ पठान

    आईपीएल सीजन में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक-रेट (न्यूनतम 20 ओवर):-

    9.8 - मोहित शर्मा 2023 में

    9.9 - 2022 में आंद्रे रसेल

    10.0 - मिचेल मार्श 2023 में

    10.5 - एंड्रयू टाई 2017 में

    10.5 - 2021 में हर्षल पटेल

    यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने लगातार तीन बार पर्पल कैप जीती है:-

    2021 - हर्षल पटेल (RCB)

    2022 - युजवेंद्र चहल ( RR)

    2023 - मोहम्मद शमी (GT)

    पिछले 8 साल में आईपीएल फाइनल का हालः-

    2009 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2011 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2013 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2015 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2017 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2019 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2021 - पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती

    2023 - पीछा करने वाली टीम जीती (आखिरी गेंद)

    चेन्नई इस जीत के साथ ही आईपीएल में 5वां खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। बता दें कि मुंबई ने चेन्नई से पहले पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।