Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2022 LSG VS KKR Live Streaming: दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का मुकाबला, कब और कैसे उठाएं इस मैच का मजा

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Sun, 08 May 2022 04:01 PM (IST)

    IPL 2022 LSG VS KKR Live Streaming रविवार 8 मई को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। चेन्नई की टीम के लिए सीजन के प्लाआप की उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है।

    Hero Image
    एमएस धौनी के साथ चेन्नई की टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में रविवार 8 मई को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। चेन्नई की टीम के लिए सीजन के प्लाआप की उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है। टीम ने अब तक 10 में से महज 3 मुकाबले जीते हैं, वहीं दिल्ली ने इतने ही मैच खेलने के बाद 5 मुकाबले में जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है। सीजन के शुरू में महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी जडेजा को सौपीं लेकिन लगातार हार के बाद टीम की कमान वापस धौनी को देने का फैसला लिया। टीम ने लागतार चार हार से शुरुआत करने के बाद पहली जीत हासिल की अगले मैच में हार मिली तो फिर जीत हासिल हुई। अब पिछले मैच में मिली हार ने टीम के प्लाआफ की उम्मीदों को झटका दिया।

    कब होगा में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच?

    8 मई, रविवार को होगा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मैच।

    कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मैच?

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच मुंबई के डी वाई पाटिल में खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मैच?

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

    कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मैच का टास?

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।