Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jos Buttler IPL 2022 : IPL 2022 के 'रन किंग' रहे जोस बटलर, लगाए सबसे ज्यादा छक्के, चौके, शतक व बनाए सबसे ज्यादा रन

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 05:47 AM (IST)

    Jos Buttler IPL 2022 जोस बटलर ने आइपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 116 रन रहा। वहीं उन्होंने चार शतक और 4 अर्धशतक भी लगाया साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 149.05 का रहा।

    Hero Image
    Jos Buttler IPL 2022 batting (AP Photo)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइपीएल 2022 में वैसे तो दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया, लेकिन राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे अद्भुत कहा जाएगा तो गलत नहीं होगा। बटलर इस सीजन के रन किंग रहे और उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाए। यही नहीं सबसे ज्यादा छक्के, चौके व सबसे ज्यादा रन भी बटलर के नाम ही रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बटलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के 

    बटलर ने 17 मैचों में 45 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पहले नंबर पर रहे। वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल रहे जिन्होंने 15 मैचों में 30 छक्के जड़े। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर क्विंटन डिकाक रहे जिन्होंने 15 मैचों में 23 छक्के लगाए। 

    बटलर के नाम सबसे ज्यादा चौके

    जोस बटलर ने इस सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाए और 17 मैचों में उनके बल्ले से 83 चौके निकले। 

    सबसे ज्यादा चार शतक बटलर ने लगाए

    इस सीजन में बटलर ने सबसे ज्यादा चार शतक लगाए और विराट कोहली की बराबरी कर ली थी। कोहली ने साल 2016 में यानी एक सीजन में चार शतक लगाए थे। वहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में केएल राहुल दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 15 मैचों में 2 शतक लगाए थे। रतज पाटीदार व क्विटंन डिकाक ने इस सीजन में एक-एक शतक लगाया। 

    जोस बटलर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    जोस बटलर ने आइपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 116 रन रहा। वहीं उन्होंने चार शतक और 4 अर्धशतक भी लगाया साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 149.05 का रहा।