Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2022 DC VS PBKS Live Streaming: दिल्ली और पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानिए कब और कैसे उठाए मैच का मजा

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 08:02 AM (IST)

    दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर होगी। जब पिछली बार मैच खेला था तो दिल्ली ने एकतरफा जीत हासिल की थी। शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को महज 115 रन पर ढेर कर 9 विकेट की आसान जीत हासिल की थी।

    Hero Image
    दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान रिषभ पंत के साथ साथी खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग को 15वें सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ होना है। सोमवार को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला बेहद हो खास है। दोनों ही टीम को प्लेआफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए जीत चाहिए। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा जबकि हारने वाली टीम सिर्फ 14 अंकों तक ही पहुंच पाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर होगी। दोनों टीमों ने जब पिछली बार मैच खेला था तो दिल्ली ने एकतरफा जीत हासिल की थी। शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब को महज 115 रन पर ढेर कर 9 विकेट की आसान जीत हासिल की थी। अब पंजाब की टीम यहां जीत दर्ज कर दिल्ली से बदला लेने के साथ उसकी प्लेआफ की उम्मीदों को झटका भी दे सकती है।

    कब होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?

    16 मई, सोमवार को होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच।

    कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कितने बजे शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच?

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

    कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का टास?

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?

    दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner