Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, मुंबई और राजस्थान में पहली टक्कर, कैसे देखें ये मैच Live

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 12:12 PM (IST)

    गुरुवार को खेला जाने वाला यह डबल हेडर का पहला मैच होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों को जीत की जरूरत है। अब तक 5 मैच खेलने के बाद मुंबई और राजस्थान ने दो ही जीत दर्ज की है।

    Hero Image
    रोहित शर्मा और संजू सैमसन - फोटो ट्विटर पेज BCCI

    नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। गुरुवार को खेला जाने वाला यह डबल हेडर का पहला मैच होगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों को जीत की जरूरत है। अब तक 5 मैच खेलने के बाद मुंबई और राजस्थान ने दो ही जीत दर्ज की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई और राजस्थान की टीम पहली बार दिल्ली के मैदान पर इस सीजन में कोई मैच खेलने उतरेगी। राजस्थान की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है तो वहीं मुंबई की टीम बेहतर रन नेट रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। इस मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण बातें। 

    किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 24 वां मैच?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का 24वां मैच मंगलवार 29 अप्रैल, 2021 को होगा।

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का 24वां मैच कहां खेला जाएगा?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का 24वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 के 24वें मैच का टॉस कब होगा?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 के 24वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे पर होगा।

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का 24वां मैच किस समय शुरू होगा?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का 24वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे से शुरू होगा।

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 के 24वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।