Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस ने इतनी बार खेला है IPL का फाइनल, तीन बार की चैंपियन भी है 'रोहित आर्मी'

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Wed, 08 May 2019 12:03 AM (IST)

    IPL 2019 चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर मुंबई इंडियंस आइपीएल 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुंबई इंडियंस ने इतनी बार खेला है IPL का फाइनल, तीन बार की चैंपियन भी है 'रोहित आर्मी'

    नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस आइपीएल 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मंगलवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आइपीएल के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने तीन बार की ही चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। मुंबई ने चेन्नई को उसी के घर में 6 विकेट से रौंदकर आइपीएल 2019 के फाइनल में जगह बनाई है, जो 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रात साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस का आइपीएल का सफर

    देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की आइपीएल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस अब तक 12 सीजन में 8 बार प्लेऑफ में जगह बना पाई है। मुंबई इंडियंस ने 8 में से 4 बार अब तक आइपीएल का फाइनल मैच खेला है, जिसमें से तीन बार मुंबई इंडियंस आइपीएल चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक तीन आइपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा पांचवीं बार होगा, जब टीम आइपीएल का फाइनल खेलेगी।

    IPL के Final में मुंबई इंडियंस

    आइपीएल के फाइनल में पांचवीं बार प्रवेश करने वाली मुंबई इंडियंस ने 4 फाइनल मैचों में तीन बार की चैंपियन और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से सामना किया है, जिसमें से दो बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है, जबकि एक बार महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने खिताब जीता है। इसके अलावा साल 2017 में मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराया था, उस टीम में भी धौनी मौजूद थे। लेकिन, कप्तानी स्टीव स्मिथ ने की थी।

    रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस

    हैरान करने वाली बात ये है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान साल 2013 में संभाली। इसके बाद मुंबई पहली बार आइपीएल चैंपियन बनी। इससे पहले साल 2010 में मुंबई सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में आइपीएल का फाइनल तो खेली। लेकिन, मुंबई को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रोहित शर्मा ने साल 2013, 2015 और 2017 में टीम को चैंपियन बनाया।

    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का फाइनल से नाता

    चेन्नई सुपर किंग्स अपने दस साल के आइपीएल करियर में सात बार इस लीग का फाइनल खेल चुकी है, जिसमें से तीन बार धौनी की कप्तानी वाली सीएसके विजेता रही है। दो बार तो खुद चेन्नई को मुंबई ने हराया है। उधर, मुंबई इंडियंस दूसरी सबसे ज्यादा आइपीएल के फाइनल मैच खेलने वाली टीम बन गई है। पांचवीं बार मुंबई आइपीएल के फाइनल में पहुंची है।  

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप