GT vs RR Live Score: हेटमायर ने बोला हल्ला, उप-विजेता ने डिफेंडिंग चैंपियन को 3 विकेट से रौंदा
GT vs RR Live Score IPL 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हुआ। राजस्थान ने गुजरात को 3 विकेट से रौंद दिया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 का 23वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। शुभमन गिल और डेविड मिलर की पारियों से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने रविवार को राजस्थान रायल्स के विरुद्ध 7 विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 7 विकेट नुकसान पर 179 रन बनाए।
राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन (60) ने कप्तानी पारी खेली। अंत में सिमरन हेटमायर ने नाबाद अर्धशतक बनाते हुए रजवाड़ों को जीत दिला दी। हेटमायर ने 26 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। इससे पहले शानदार फार्म में चल रहे शुभमन ने 45 और मिलर ने 46 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अभिनव मनोहर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टास जीतकर गुजरात को पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों पर राजस्थान के गेंदबाजों ने अंकुश लगाकर रखा, जिसके चलते शानदार फार्म में चल रहे शुभमन गिल भी खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 12 ओवर तक टीम 3 विकेट खोकर 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी। पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने आरंभिक बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया।
बोल्ट की गेंद पर साहा ने शॉट लगाया और गेंद काफी ऊंची गई। संजू सैमसन समेत तीन खिलाड़ी कैच लपकने के लिए दौड़े और गेंद छिटक गई, लेकिन गनीमत रही कि वहीं बोल्ट भी खड़े थे, जिन्होंने कैच पकड़ लिया। राजस्थान के गेंदबाजों के सामने शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन खुलकर शॉट नहीं खेल पाए और चार ओवर तक 27 रन ही बना सकी थी।
पांचवें ओवर में एडम जैम्पा ने सुदर्शन को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। बल्लेबाजी करने आए कप्तान हार्दिक भी पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर 42 रन ही पहुंचा पाए थे। 11वें ओवर में चहल ने हार्दिक का विकेट लिया। इसके बाद शुभमन ने डेविड मिलर और अभिनव मनोहर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन को संदीप शर्मा ने आउट किया।
शमी के ओवर में जुरेल ने एक सिक्स लगाया। इसके बाद वह कैच आउट हो गए। बैटिंग के लिए आए अश्विन ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। उसकी अगली गेंद पर वह भी आउट हो गए। इस ओवर में 16 रन बने।
18वें ओवर में हेटमायर और जुरेल ने मिलकर 13 रन लिए। हेटमायर ने एक चौका और सिक्स लगाया। हेटमायर 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 155/5
नूर ने 17वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। हेटमायर और जुरेल को बड़ा शॉट खेलने नहीं दिया। हालांकि, जुरेल ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। 18 गेंद पर 36 रन चाहिए जीत के लिए।
17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 142/5
हेटमायर ने अल्जारी जोसेफ के ओवर में 20 रन कूट दिए। हेटमायर ने दो सिक्स लगाए और जुरेल में एक चौका लगाया। इस ओवर में दो सिंगल एक डबल लिया गया।
16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 134/5, हेटमायर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नूर के ओवर में सैमसन ने एक सिक्स और एक चौका लगाया। आखिरी गेंद पर मिलर को कैच थमा बैठे। जुरेल बैटिंग के लिए हैं। सैमसन ने 60 रन बनाए।
15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 114/5
14 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 101 रन लग गए हैं। हेटमायर ने जोसेफ के इस ओवर से 15 रन बटोरे हैं। जीत के लिए राजस्थान को अब अगले छह ओवर में 77 रनों की दरकार है।
13 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान के स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 86 रन लग चुके हैं। राशिद खान के इस ओवर में संजू सैमसन ने एक के बाद एक तीन छक्के जमाए और ओवर से 20 रन कूटे। संजू महज 27 गेंदों पर 48 रन पर पहुंच गए हैं।
10वें ओवर में गेंदबाजी करने मोहित शर्मा आए। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने। 10 ओवर की समाप्ति के बाद आरआर ने तीन विकेट गंवाकर 53 रन बनाए।
9वें ओवर में गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर राशिद खान ने की। इस ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान की गुगली में देवदत्त पड़िक्कल कैच आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 26 रन बनाए।
राजस्थान पारी के आठ ओवर समाप्त हो गए हैं। देवदत्त पडिक्कल और कप्तान संजू सैमसन टीम को जीत दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सैमसन ने 17 रन बनाए हैं। वहीं, पडिक्कल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 46/2
हार्दिक पांड्या के ओवर में पडिक्कल ने बेहतरीन सिक्स जड़ा। पडिक्कल 19 रन और संजू सैमसन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 26/2
शमी ने अपने स्पेल का तीसरा ओवर किया। पहली चार गेंद पर पडिक्कल कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर कलाई का उपयोग करते हुए सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया।
5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 20/2
हार्दिक के ओवर में पडिक्कल ने एक शानदार चौके लगाए। आखिरी गेंद पर सैंजू सैमसन ने खूबसूरत चौका मारा। इस ओवर में 9 रन बने।
4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 13/2
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी ने बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर लैप शॉट मारने गए। ऑफ स्टम्प उखड़ गई। सैमसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। देवदत्त पडिक्कल भी मैदान पर हैं।
3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 4/2
पहले ओवर में शमी ने बटलर को बड़े शॉट नहीं मारने दिया। पहले ओवर में दो रन बने। नई गेंद से गेंदबाजी करने आए हार्दिक ने यशस्वी को स्लिप पर कैच आउट करवाया। वह एक रन बनाकर आउट हुए।
दो ओवर के बाद राजस्था का स्कोर- 3/1
आखिरी ओवर संदीप शर्मा ने किया। इस ओवर में डेविड मिलर का विकेट गिरा। आउट होने से पहले दो लगातार चौके लगाए थे। राशिद खान रन आउट हुए। गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए।
18वें ओवर में अभिनव ट्रेंट बोल्ट को दो सिक्स जड़े। उस ओवर में 17 रन बने। 19वें ओवर में मिलर ने चौका मारा और अभिनव ने सिक्स जड़ा। उसकी अगली गेंद पर वह आउट हो गए। जैम्पा के ओवर में 12 रन बने।
19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 166/5
गुजरात की पारी के 17ओवर समाप्त हो गए हैं। गुजरात बड़े स्कोर से अभी बहुत पीछे है। अभिनव और मिलर रन गति बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। चहल के ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। इस ओवर में 12 रन बने।
17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 137/4
16 ओवर की दूसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने गिल को बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। वह 45 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में मिलर ने चहल की गेंद पर शानदार सिक्स लगाते हुए 12 रन बटोरे थे।
गुजरात का स्कोर- 121/4
गुजरात का नेट रन रेट 7.64 है। अश्विन ने 14वां ओवर किया। इस ओवर में 5 रन बने। शुभमन गिल 41 रन और मिलर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 107/3
11वां ओवर युजवेंद्र चहल करने आए। इस ओवर में 6 रन बने। हार्दिक बड़ा शॉट लगाने गए और बल्ले से गेंद का सही सम्पर्क नहीं हुआ। जायसवाल ने बेहतरीन कैच पकड़ा। गुजरात को तीसरा झटका लगा। डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आए हैं। 12वें ओवर में 6 रन बने।
12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 100/3
अश्विन ने आठवां ओवर किया। इस ओवर में तीन सिंगल और दो चौके आए। शुभमन गिल ने एक शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर में 17 रन बने। शुभमन गिल 27 रन और हार्दिक 19 रन बनाकर क्रीज पर हैें।
8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 72/2
7वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने एडम जैम्पा के ओवर में एक सिक्स और एक चौका जड़ा। आखिरी तीन गेंद पर तीन सिंगल लिया। इस ओवर में कुल 13 रन बने। शुभमन गिल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 55/2
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर साईं सुदर्शन रन आउट हो गए। एडम जैम्पा के ओवर में 5 रन बने। सुदर्शन 20 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं।
5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 32/2
ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ओवर में सुदर्शन और गिल ने खूबसूरत बाउंड्री लगाई। इस ओवर में कुल 13 रन बने। तीसरे ओवर में शुभमन गिल ने अपना खाता खोला।
तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 24/1
संदीप शर्मा ने दूसरा ओवर किया। साईं सुदर्शन ने इस ओवर में बेहतरीन शॉट खेलकर चौका लगाया। इस ओवर में पांच रन बने।
2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 11/2
ट्रेंट बोल्ट ने पहली गेंद वाइड की। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर साहा ने चौका मारा। चौथी गेंद पर साहा को आउट कर बोल्ट ने गुजरात को पहला झटका दिया। कैच पकड़ते वक्त तीन फील्डर आपस में भिड़ गए थे, लेकिन बोल्ट ने अंत में कैच पकड़ा। साहा के आउट होने के बाद सुदर्शन बल्लेबाज करने आए हैं।
1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 6/1
गुजरात : ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अल्ज़ारी जोसेफ़, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा
राजस्थान : जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ऐडम ज़ैम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
राजस्थान के कप्तान सैंजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद की पिच पर राजस्थान चेज करना चाहेगी।
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर जमकर रन बरसते हैं और बल्लेबाजों की फुल मौज होती है। केकेआर और गुजरात के बीच इसी मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई थी।
