Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

GT vs PBKS Live Score: रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स की जीत, 3 विकेट से गुजरात को मिली हार

GT vs PBKS Live Score IPL 2024: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात की टीम को 3 विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल कर ली है।

By Ashish Rajendra Thu, 04 Apr 2024 11:20 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Gujarat Titans vs Punjab Kings Live Score: आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के टीम के बीच भिड़ंत हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया है। 

पंजाब किंग्स की तरफ से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शशांक सिंह ने 29 बॉल में नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इसके साथ आशुतोष शर्मा ने भी 17 बॉल में 31 रनों की तूफानी पारी खेल पंजाब की जीत में अहम भूमिका अदा की।

इससे पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल में 89 शानदार पारी खेली है। ऐसे में अब गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने 20 ओवर में 200 रनों लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब की टीम ने 1 बॉल शेष रहते इसे हासिल कर लिया। बता दें कि आईपीएल 17 में पंजाब की अब ये दूसरी जीत हो गई है।

4 Apr 202411:19:26 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब की 3 विकेट से रोमांचक जीत, शशांक सिंह बने हीरो

 29 बॉल में नाबाद 61 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर शशांक सिंह ने अपनी टीम पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से अहम जीत दिलाई है। 200 रनों के लक्ष्य को पंजाब की टीम ने एक बॉल शेष रहते हासिल कर लिया है। 

4 Apr 202411:07:51 PM
GT vs PBKS Live Score: रोमांचक हुआ मैच, आशुतोष शर्मा आउट

 पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 1 ओवर में 7 रनों की जरूरत थी और लेकिन अब टीम के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 17 बॉल में 30 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। 

4 Apr 202411:04:56 PM
GT vs PBKS Live Score: लक्ष्य के करीब पंजाब, आशुतोष और शशांक खोले हाथ

गुजरात टाइटंस की जीत के बीच अब पंजाब किंग्स के शशांक सिंह 51 (26) और आशुतोष शर्मा 31 (16) क्रीज पर डटे हुए हैं।

4 Apr 202410:58:51 PM
GT vs PBKS Live Score: रोमांचक हुआ मुकाबला, पंजाब के शशांक ने ठोंका पहला पचासा

 गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतने के लिए पंजाब किंग्स को 15 बॉल में 32 रनों की दरकार है। जिसकी वजह से ये मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है। वहीं पंजाब के शशांक सिंह ने 25 बॉल में आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है।

4 Apr 202410:45:24 PM
GT vs PBKS Live Score: लगातार दो छक्के लगाने के बाद जितेश आउट, राशिद को मिली पहली विकेट

पारी के 16वें ओवर में पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा ने राशिद खान को लगातार 2 छक्के जड़े। हांलाकि तीसरे गेंद पर वह राशिद का शिकार बने। टीम स्कोर अब 150-6 (15.3) है।

4 Apr 202410:38:30 PM
GT vs PBKS Live Score: शशांक सिंह ने संभाला मोर्चा, पंजाब का स्कोर 131-5 (14)

पंजाब किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज शशांक सिंह इस समय अपनी टीम के संकटमोचन बने हुए हैं। 18 गेंदों में 42 रनों की तूफानी खेलकर वह नाबाद हैं। पंजाब का स्कोर 14 ओवर 131-5 हो गया है।

4 Apr 202410:31:41 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा एक और झटका, पांचवा विकेट आउट

 गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने इम्पेक्ट प्लेयर मोहित शर्मा को 13वें ओवर में बॉलिंग अटैक पर लगाया और आते ही उन्होंने पंजाब किंग्स के बैट्समैन सिकंदर रजा को 15 के स्कोर पर आउट कर दिया। पंजाब का स्कोर 112-5 है।

4 Apr 202410:25:46 PM
GT vs PBKS Live Score: 100 के पार पहुंची पंजाब , शंशाक सिंह ने खोले हाथ

 पंजाब किंग्स का स्कोर 11 ओवर में 100 रनों के पार पहुंच गया है। टीम के बल्लेबाज शंशाक सिंह ने गुजरात टाइटंस के पेसर उमेश यादव के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा है।

4 Apr 202410:15:17 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी डगमगाई, सैम करने भी चलते बने

 बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। सैम करन के रूप में पंजाब का चौथा विकेट गिर गया है और टीम का स्कोर अब 9 ओवर में 73-4 है।

4 Apr 202410:05:23 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब के तीसरे विकेट का पतन, नूर अहमद की झोली में दूसरा विकेट

 35 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पंजाब किंग्स के बैट्समैन प्रभसिमरन पवेलियन लौट गए हैं। गुजरात के स्पिनर नूर अहमद को मैच की अपनी दूसरी सफलता मिली है।

4 Apr 202410:03:14 PM
GT vs PBKS Live Score: करन और सिमरन ने संभाला मोर्चा, पंजाब का स्कोर 61-2 (7)

 पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन और सैम करने ने टीम का मोर्चा संभाल लिया है। अब टीम का स्कोर 7 ओवर में 61-2 है।

4 Apr 20249:56:12 PM
GT vs PBKS Live Score: फिर लड़खड़ाई पंजाब, जॉनी बेयरस्टो हुआ आउट

अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 22 रन बनाकार आउट हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के फिरकी बॉलर नूर अहमद ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

4 Apr 20249:50:48 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स संभली, स्कोर 39-1 (4)

 शिखर धवन के जल्दी आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम गई है। 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 39-1 हो गया है। 

4 Apr 20249:36:41 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा बड़ा झटका, कप्तान धवन हुए बोल्ड

 पंजाब किंंग्स के कप्तान शिखर धवन 1 निजी स्कोर पर गुजरात टाइटंस के पेसर उमेश यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। पंजाब का स्कोर 13-1 है।

4 Apr 20249:30:00 PM
GT vs PBKS Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब, क्रीज पर ओपनर

 200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम मैदान पर उतर गई है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद हैं।

4 Apr 20249:17:23 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब को मिला 200 रनों का टारेगट, गिल ने खेली धमाकेदार पारी

 गुजरात टाइटंस कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर में 199-4 के स्कोर तक पहुंचाया है। ऐसे में अब पंजाब किंग्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य है। 

4 Apr 20249:08:49 PM
GT vs PBKS Live Score: मजबूत लक्ष्य के करीब गुजरात, स्कोर 186-4 (19)

19 ओवर के खत्म होने के बाद गुजराट टाइटंस की टीम बड़े टारगेट के करीब पहुंच गई है। टीम का स्कोर अब 186-4 है।

4 Apr 20248:58:09 PM
GT vs PBKS Live Score: रबाडा को मिली दूसरी विकेट, विजय शंकर आउट

 बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए गुजरात की टीम का एक और विकेट का पतन हो गया है। विजय शंकर पंजाब के पेसर कगिसो रबाडा की दूसरी सफलता बने हैं।

4 Apr 20248:49:02 PM
GT vs PBKS Live Score: बड़े स्कोर की तरफ बढ़ी गुजरात, स्कोर 141-2 (16)

कैप्टन शुभमन गिल की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस की टीम बड़े स्कोर की तरफ चल पड़ी है। 16 ओवर खत्म होने के बाद टीम का स्कोर 141-3 है।

4 Apr 20248:43:22 PM
GT vs PBKS Live Score: गिल ने जड़ा पचासा, आईपीएल करियर की 19वीं फिफ्टी

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 31 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक जड़ दिया है। जबकि इस सीजन का उनका ये पहला पचासा है।

4 Apr 20248:36:01 PM
GT vs PBKS Live Score: गुजरात की तीसरा विकेट गिरा, साईं सुदर्शन कैच आउट

19 बॉलो में 33 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब के गेंदबाज हर्षल पटेल को अपनी पहली सफलता मिली है।

4 Apr 20248:26:46 PM
GT vs PBKS Live Score: गुजरात के 100 रन हुए पूरे, गिल और साईं ने संभाली कमान

12 ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात टाइटंस की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम का स्कोर अब 104-2 हो गया है। 

4 Apr 20248:19:37 PM
GT vs PBKS Live Score: गुजरात के संकटमोचन बने गिल, स्कोर- 83-2 (10)

दो विकेट गिरने के बाद एक तरफ से कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम गुजरात टाइटंस को संभाले हुए हैं। पंजाब के खिलाफ 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर अब 83-2 हो गया है। गिल 19 बॉल में 29 रन बनाकर नाबाद हैं।

4 Apr 20248:14:48 PM
GT vs PBKS Live Score: केन विलियमसन आउट, गुजरात को लगा दूसरा झटका

 गुजरात टाइटंस की टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। केन विलियमसन 26 रन बनाकर पंजाब किंग्स के फिरकी गेंदबाज हरप्रीत बरार की गेंद पर कैच आउट हुए हैं।

4 Apr 20248:10:41 PM
GT vs PBKS Live Score: केन और गिल ने संभाला मोर्चा, GT का स्कोर 65-1 (8)

 पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाते हुए गुजरात टाइटंस टीम ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 65 रनों का स्कोर बना लिया है। GT के कप्तान शुभमन गिल 26 और केन विलियमसन 22 रन बनाकर क्रीज डटे हुए हैं।

4 Apr 20248:00:28 PM
GT vs PBKS Live Score: पावरप्ले में गुजरात का शानदार खेल, स्कोर 52-1 (6 ओवर)

पहले 6 ओवर में गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर के दिखाया है। टीम का स्कोर अब 52-1 है। 

4 Apr 20247:46:03 PM
GT vs PBKS Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा, साहा आउट

 गुजरात टाइंटस को पहला झटक लग गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 11 रन बनाकार पंजाब के पेसर कगिसो रबाडा का शिकार बने हैं।

4 Apr 20247:40:00 PM
GT vs PBKS Live Score: टाइटंस की सधी शुरुआत, स्कोर 18-0 (2)

 गुजरात की पारी के दो ओवर समाप्त हो गए हैं। साहा और गिल ने टीम को सधी शुरुआत दिला दी है और टीम का स्कोर-  18-0 (2)

4 Apr 20247:32:58 PM
GT vs PBKS Live Score: गुजरात की पारी की हुई शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत हो गई है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर डटे हुए हैं।

4 Apr 20247:21:23 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब और गुजरात के बीच हेड टू हेड

 पिछले सीजन में गुजरात और पंजाब तीन बार एक दूसरे के आमने-सामने आए थे। इसमें दो बार गुजरात ने बाजी मारी तो वहीं एक बार पंजाब को जीत नसीब हुई है।

4 Apr 20247:08:59 PM
GT vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल

 गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन:- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, साईं सुदर्शन, विजय शंकर, अजमतउल्लाह उमरजाई, राहुल तवेतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव और दर्शन नारकंडे।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन:- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जीतेश शर्मा, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

4 Apr 20247:03:48 PM
GT vs PBKS Live Score: टॉस जीतकर पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

आईपीएल 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर फैसला किया है। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। 

4 Apr 20246:47:51 PM
GT vs PBKS Live Score: पंजाब को जीत की तलाश, गुजरात जारी रखेगा विजय अभियान

अपने पिछले मैच में जहां गुजरात टाइटंस को जीत हासिल हुई है, तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शिखर धवन की टीम जीत की तलाश में रहेगी और शुभमन गिल की टीम विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।

4 Apr 20246:39:19 PM
GT vs PBKS Live Score: टॉस होगा अहम, दोनों कप्तान लेगें ये फैसला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले को लेकर थोड़ी ही देर में टॉस उछाला जाएगा। आईपीएल 2024 के पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। ऐसे में शुभमन गिल और शिखर धवन भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us