विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs DC: गुजरात के खिलाफ Rishabh Pant ने की दो शानदार स्टंपिंग, पेश कर दी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी

Published: Wed, 17 Apr 2024 11:50 PM (IST)

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने ...और पढ़ें

Rishabh Pant Stamping video, फोटो- सोशल मीडिया
Rishabh Pant Stamping video, फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गजब की स्टंपिंग देखने को मिली। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने विकेट के पीछे दो कैच भी लपका। ऋषभ पंत की फील्डिंग देख ऐसा लग रहा था कि वह टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हों।

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपने घेरलू मैदान पर खेल रही गुजरात टाइंटस की हालत दिल्ली के गेंदबाजों के आगे खराब दिखी। ईशांत शर्मा ने दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल को आउट क्या किया टीम इस झटके से उबर ही नहीं पाई।

डेविड मिलर का लपका शानदार कैच

गुजरात के खिलाफ विकेट पीछे से पंत की रणनीति जीतनी कारगर रही उतनी ही चर्चा उनकी फील्डिंग की भी रही। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से अभिनव मनोहर और शाहरुख खान का शिकार किया। दोनों को स्टंप आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में पंत ने दोनों स्टंपिंग की। पंत ने डेविड मिलर का हवा में छलांग लगाते हुए कैच किया।

एक ही ओवर में किए दो स्टंप्स

पंत की शानदार स्टंपिंग जीटी की पारी के नौवें ओवर में हुई। ट्रिस्टन स्टब्स ने एक स्लाइडर गेंद की और मनोहर उसे समझ नहीं पाए और खेलने से चूक गए, लेकिन विकेट के पीछे से पंत नहीं चूके और इससे पहले की मनोहर क्रीज पर पहुंचते ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। इसी ओवर में स्टब्स ने लेग साइड पर एक वाइड गेंद की। शाहरुख खान स्वीप शॉट खेलने गए, गेंद पंत के ग्लब्स से लगकर विकेट पर जा टकराई।

यह भी पढे़ं- Video: 'शाहरुख से मिलवाओ यार...' RR के स्टार खिलाड़ी की पूरी हुई दिल की मुराद, किंग खान ने बनाया दिन

दिल्ली ने 6 विकेट से दी मात

बता दें कि गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 89 रन बनाकर सिमट गई। राशिद खान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लिए। दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप वारियर ने दो विकेट लिए।

यह भी पढे़ं- 'उसे टी20 वर्ल्ड कप टीम में होना...' इस भारतीय विकेटकीपर पर फिदा हुए स्टुअर्ट ब्रॉड, कार्तिक और पंत पर अटकी फैंस की सुई