विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB Vs CSK: 'मैच फिक्स...', Dewald Brevis नहीं थे आउट? जडेजा-अंपायर की झड़प के बाद फैंस का फूटा गुस्सा

Published: Sun, 04 May 2025 10:15 AM (IST)

Dewald Brevis DRS IPL 2025 के 52वें मैच में आरसीबी ने सीएसके को 2 रन से हराया। इस मैच में ...और पढ़ें

Dewald Brevis के विकेट ने खड़ा किया विवाद, अंपायर से भिड़े Jadeja
Dewald Brevis के विकेट ने खड़ा किया विवाद, अंपायर से भिड़े Jadeja

HighLights

  1. RCB Vs CSK: डेवाल्ड ब्रेविस के विकेट ने खड़ा किया नया विवाद
  2. RCB Vs CSK: देरी से बताने पर अंपायर ने DRS नहीं लेने दिया
  3. RCB Vs CSK: फील्ड अंपायर से जा भिड़े रवींद्र जडेजा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Dewald Brevis DRS: सीएसके बनाम आरसीबी के बीच चिन्नास्वामी में खेले गए मैच में अंपायर का एक फैसला विवादों में रहा। सीएसके के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को ऑन फील्ड अंपायर ने LBW आउट दिया। ब्रेविस ने अंपायर के इस फैसले को लेकर डीआरएस लेने की अपील की।

लेकिन उसे मना कर दिया गया और इस दौरान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja argues with Umpire) ने अंपायर से बहस भी की, लेकिन इससे अंपायर के फैसले में कोई बदलाव नहीं हुआ और डेवाल्ड को आउट ही करार दिया गया। ये पूरी घटना सीएसके की पारी के 17वें ओवर की रही, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Dewald Brevis के विकेट ने खड़ा किया विवाद

दरअसल, 17वें ओवर में आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करने लुंगी एनगिडी आए और उन्होंने इस ओवर में मैच पलटने का काम किया। एनगिडी ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे का बड़ा विकेट हासिल किया, जो 94 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसके बाद अगली ही गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को उन्होंने अपने जाल में फंसाया और उनका विकेट लिया। एनगिडी ने ब्रेविस को फुलटॉस गेंद फेंकी, जिसे खेलने में वह चूक गए और गेंद सीधे पैड्स पर जाकर लगी। एनगिडी की अपील करने पर ऑन फील्डर अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन अंपायर का फैसला आने से पहले ब्रेविस रन लेने के लिए दौड़ पड़े, जो उनको बहुत महंगा पड़ा।

यह भी पढ़ें: Romario Shepherd, RCB Vs CSK: रो-मारियो का है जमाना; 14 गेंद पर फिफ्टी जड़कर आरसीबी स्टार ने IPL में रचा इतिहास

डेवाल्ड ब्रेविस ने बाद में रवींद्र जडेजा से बात की और DRS लेने का फैसला किया, लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 सेकंड का टाइम बीत चुका था। हालांकि, स्क्रीन पर उस समय कोई टाइम नहीं दिखाया गया, जिससे बल्लेबाज को पता चले कि उसके पास कितना समय बचा है। इसको लेकर रवींद्र जडेजा अंपायर से भिड़ने तक चले गए। इस पर अब बड़ा विवाद हो रहा है। 

बाद में रिप्ले आया और देखा गया कि गेंद साफ तौर पर स्टंप को मिस कर रही थी। ब्रेविस इस तरह नॉटआउट होते, लेकिन स्क्रीन पर टाइमर शुरू नहीं होने के बाद फैंस अब अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाल रहे हैं। फैंस का कहना है कि ये मैच फिक्स था।