DC vs MI Live Score: आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी, दिल्ली के हाथ लगी सीजन की लगातार चौथी हार
DC vs MI Live Score IPL 2023 Delhi Capitals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। मैच की आखिरी गेंद पर मुंबई ने बाजी मारते हुए इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा।

IPL 2023 DC vs MI Live Score: आईपीएल 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने मैच की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।
173 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं, ईशान किशन ने भी 31 रनों का योगदान दिया।
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रनों का योगदान दिया। दिल्ली ने अपने आखिरी पांच विकेट महज 7 रन बनाकर गंवाए। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से जेसन बेहरेनडोर्फ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
Another result on the final ball of the game 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
An epic game to record @mipaltans first win of the season 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/u3gfKP5BoC
रोमांच से भरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी और टिम डेविड और कैमरून ग्रीन विकेटों के बीच बेहद तेज दौड़ लगाते हुए मुंबई को इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा दिया है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया है।
मुकेश कुमार ने टिम डेविड का कैच छोड़ दिया है। यह कैच छूटा है या फिर मैच दिल्ली के हाथ से निकल गया है, यह अगली कुछ गेंदों में अभी पत लग जाएगा। मुकेश का आज दिन नहीं है।
19वें ओवर का अंत टिम डेविड ने बेहतरीन सिक्स के साथ कर दिया है। प्रेशर अब काफी हद तक रिलीज हो गया है और मुंबई को अब जीत के लिए आखिरी ओवर में महज 5 रनों की दरकार है।
मुंबई इंडियंस को अब आखिरी दो ओवर में 20 रनों की दरकार है। क्रीज पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन मौजूद हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने पिछले कुछ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की है।
दिल्ली के गेंदबाजों ने एकदम से इस मुकाबले को पलट दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 45 गेंदों में 65 रन बनाने के बाद गलत समय पर पवेलियन लौट रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने दिलाई है दिल्ली को यह बड़ी सफलता। नए बल्लेबाज के रूप में कैमरून ग्रीन क्रीज पर उतरे हैं।
सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए हैं। मुकेश कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सूर्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं।
मुकेश कुमार ने बेहतरीन वापसी करते हुए तिलक वर्मा की पारी का अंत कर दिया है। तिलक 29 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट रहे हैं।
मुकेश कुमार के खिलाफ तिलक वर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। पहली तीन गेंदों पर तिलक ने 14 रन बटोर लिए हैं।
5️⃣0️⃣ Partnership!@ImRo45 🤝 @TilakV9
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
This ones slowly turning out to be a match-winning stand 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/uj0LC6c83C
मुंबई इंडियंस धीरे-धीरे मैच को अपनी पकड़ में करती जा रही है। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है और दोनों क्रीज पर सेट नजर आ रहे हैं। रोहित 60 पर पहुंच गए हैं, जबकि तिलक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर का खेल हो चला है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 117 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 58 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
24 पारियों के बाद कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से आईपीएल में फिफ्टी निकली है। रोहित ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।
11 ओवर का खेल हो चला है और मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 98 रन लगा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 49 पर पहुंच गए हैं, जबकि तिलक वर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कप्तान रोहित शर्मा विकेट के सामने पाए गए हैं। हालांकि, अंपायर ने उनको नॉटआउट करार दिया है, लेकिन वॉर्नर ने डीआएस की मांग की है। बच गए हैं रोहित शर्मा, क्योंकि ऑन फील्ड अंपायर ने रोहित को नॉटआउट दिया था।
9 ओवर का अंत कप्तान रोहित शर्मा ने जोरदार सिक्स के साथ किया है। हिटमैन 23 गेंदों पर 47 रन कूट चुके हैं और दिल्ली के गेंदबाज उनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 82 रन लग चुके हैं।
8 ओवर का खेल हो चला है और मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 73 रन लग चुके हैं। रोहित शर्मा 20 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो उनका साथ देने तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं।
ईशान किशन रनआउट होकर पवेलियन लौट रहे हैं। रोहित फील्डर को बिना देखे दौड़ पड़े और ईशान को कप्तान का विकेट बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। ईशान 26 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए हैं और मुंबई ने अपना पहला विकेट 71 के स्कोर पर गंवाया है।
छह ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट गंवाए 68 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 17 गेंदों में 37 रनों पर पहुंच गए हैं, तो उनका साथ ईशान किशन 20 गेंदों में 31 रन बनाकर दे रहे हैं।
Effortless!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
The Rohit-Sharma pickup shot ✨🤌
FIFTY partnership up for the opening wicket 🙌#TATAIPL | #DCvMI | @ImRo45 pic.twitter.com/9QqsvmFXL4
5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने हंसते-खेलते हुए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन 15 गेंदों में 28 रनों पर पहुंच चुके हैं, तो कप्तान रोहित ने 15 गेंदों में 30 रन ठोक डाले हैं। ओवर का अंत रोहित ने चौके के साथ किया है और स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 59 रन लग चुके हैं।
3 ओवर का खेल हो गया है और रोहित शर्मा का बल्ला दिल्ली में जमकर बोल रहा है। हिटमैन ने मात्र 11 गेंदों में 24 रन कूट डाले हैं। ईशान भी कप्तान का भरपूर साथ निभा रहे हैं और वह 7 गेंदों में 18 रन बना चुके हैं।
रोहित के बाद अब ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया है। दूसरे ओवर में ईशान ने चौकों की हैट्रिक लगा दी है। 2 ओवर का खेल हो गया है और मुंबई के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन लग चुके हैं। ईशान 5 गेंदों में 13 के स्कोर पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मुकेश कुमार के खिलाफ पहला चौका और फिर आगे निकलकर जोरदार सिक्स। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने चौका जमा दिया है। पहले ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 14 रन लग गए हैं और यह सारे रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले हैं।
मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज करने के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए मुंबई को 173 रन बनाने होंगे।
A promising momentum-changing fifty by @akshar2026 in the first innings makes him our 🔝 performer from the first innings of the #DCvMI contest in the #TATAIPL 👌👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
A look at his batting summary 🔽 pic.twitter.com/alOTTzZsTb
172 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स की पूरी ऑलआउट हो गई है। रिले मेरिडेथ ने आखिरी बल्लेबाज के रूप में एनरिक नॉर्किया को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। मुंबई के सामने 173 रनों का लक्ष्य है।
जेसन बेहरेनडोर्फ ने ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक पोरेल को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। बेहरेनडोर्फ ने एक ही ओवर में दिल्ली के चार विकेट निकाल दिए हैं। दिल्ली के अब 9 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर बोर्ड पर 166 रन लगे हैं।
नेहल के डायरेक्ट थ्रो ने कुलदीप यादव को बिना खाता खोले पवेलियन की राह पकड़ा दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब अपना आठवां विकेट खो दिया है।
डेविड वॉर्नर एकबार फिर बेहद धीमी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। वॉर्नर ने 47 गेंदों में 53 रन बनाए। जेसन बेहरेनडोर्फ ने तीन गेंद के अंदर अक्षर और वॉर्नर को पवेलियन भेज दिया है।
अक्षर पटेल की 25 गेंदों में खेली गई 54 रनों की विस्फोटक पारी का अंत जेसन बेहरेनडोर्फ ने कर दिया है। हालांकि, अक्षर अपना काम कर गए हैं बल्ले के साथ।
अक्षर पटेल ने 23 गेंदों में तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी अक्षर के बल्ले से और एकदम सही समय पर भी आई है। दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर 18 ओवर के बाद 165 रन लग चुके हैं। अक्षर 53 रनों पर पहुंच चुके हैं और वॉर्नर 52 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
अक्षर पटेल का आसान सा कैच टपका दिया गया है। सूर्यकुमार यादव ने अक्षर का कैच छोड़ा है और खुद को भी चोटिल करवा बैठे हैं। अक्षर को मिला यह जीवनदान मुंबई को भारी पड़ सकता है। दो गेंदों में दो छक्के जड़ चुके हैं इस ओवर में अक्षर। 17 ओवर का खेल हो गया है और दिल्ली के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 151 रन लग चुके हैं। अक्षर महज 19 गेंदों में 42 रन बना चुके हैं और उनका साथ वॉर्नर 51 रन बनाकर दे रहे हैं।
Another game. Another terrific captains knock!@davidwarner31 gets to his half-century while @akshar2026 at the other end keeps the momentum going with his big hits 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/E751N5p1NA
डेविड वॉर्नर ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अक्षर पटेल ने रफ्तार पकड़ ली है और 14 गेंदों में वह 28 रनों पर पहुंच गए हैं। अक्षर 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वॉर्नर उनका साथ 50 रन बनाकर दे रहे हैं। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 136/5।
अक्षर पटेल के बल्ले से लगातार दो छक्के निकले हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 123 रन लग चुके हैं। अक्षर ने आते के साथ ही धमाल मचाने शुरू कर दिया है और वह 10 गेंदों में 18 के स्कोर पर पहुंच गए हैं, जबकि उनका साथ वॉर्नर 48 रन बनाकर दे रहे हैं।
पीयूष चावला ने कमाल का चार ओवर का स्पैल फेंका है। पीयूष ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 103 रन लगा दिए हैं।
पीयूष चावला ने कमाल का चार ओवर का स्पैल फेंका है। पीयूष ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 103 रन लगा दिए हैं।
पीयूष चावला ने ललित यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया है। ललित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 2 रन बनाकर आउट हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पांचवां विकेट 98 के स्कोर पर गंवाया है।
Two wickets in quick succession as #DC are 4⃣ down!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
Riley Meredith and Piyush Chawla with the damage 👊
Follow the match ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/g051ZfGmER
कैमरून ग्रीन की गेंद पर डेविड वॉर्नर का कैच पीयूष चावला ने टपका दिया है। कैच आसान नहीं था, लेकिन पकड़ा जाना चाहिए था। वॉर्नर अब इस जीवनदान का कितना फायदा उठा पाएंगे यह देखना होगा।
पीयूष चावला ने रोवमेन पॉवेल की 4 रनों की पारी का अंत कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना चौथा विकेट 88 के स्कोर पर गंवा दिया है। 10 रन बनाकर दिल्ली ने यह तीसरा बड़ा विकेट खोया है।
दिल्ली कैपिटल्स की आधी पारी खत्म हो चुकी है और टीम के स्कोर बोर्ड पर 85 रन लग चुके हैं। डेविड वॉर्नर एक छोर संभालकर खड़े हैं और 31 रन बना चुके हैं। वॉर्नर का साथ निभाने रोवमेन पॉवेल आए हैं।
यश धुल अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में महज 2 रन बनाकर चलते बने हैं। रिले मेरिडेथ ने यश को सस्ते में पवेलियन भेज दिया है। 81 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना तीसरा विकेट गंवाया है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरा झटका लग गया है। मनीष पांडे की 18 गेंदों पर खेली गई 26 रनों की पारी का अंत पीयूष चावला ने कर दिया है। दिल्ली ने अपना दूसरा विकेट 76 के स्कोर पर गंवाया है।
ऋतिक शौकीन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन एक नो बॉल ने उनकी लय बिगाड़ दी है। नो बॉल के बाद वाइड के साथ-साथ ऋतिक ने चौका भी गिफ्ट के तौर पर दे दिया है। अगली बॉल पर एक और चौका मनीष पांडे ने लगा दिया है। 8 ओवर के बाद दिल्ली के स्कोर बोर्ड पर 75 रन लग चुके हैं। ऋतिक के इस ओवर से 16 रन आए हैं।
7 ओवर का खेल हो चुका है और डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे की जोड़ी क्रीज पर सेट नजर आ रही है। स्कोर बोर्ड पर 59 रन लग चुके हैं। वॉर्नर 24, तो मनीष 17 रन पर पहुंच चुके हैं।
छह ओवर का पावरप्ले दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहा है। पृथ्वी शॉ का विकेट गंवाने के बावजूद दिल्ली ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 51 रन लगा दिए हैं। मनीष पांडे 10 गेंदों में 17 रन जड़ चुके हैं, जबकि वॉर्नर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि कप्तान वॉर्नर आज लय में दिख रहे हैं। 5 ओवर खत्म हो चुके हैं और दिल्ली के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 42 रन लग चुके हैं। वॉर्नर 17 पर पहुंच चुके हैं, तो मनीष पांडे 9 पर पहुंच गए हैं।
4 ओवर का खेल हो गया है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 34 रन लगा दिए हैं। पृथ्वी शॉ पवेलियन लौट चुके हैं और अब डेविड वॉर्नर पर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी है। नए बल्लेबाज के तौर पर मनीष पांडे मैदान पर उतरे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका लग गया है। पृथ्वी शॉ 15 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। शॉ अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और गेंद उनके बल्ले पर भी आ रही थी। ऋतिक शौकीन ने दिलाई है मुंबई इंडियंस को पहली सफलता।
डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी ऐसा लग रहा है कि डगआउट से ही सेट होकर मैदान पर उतरी है। तीसरे ओवर के अंत दिल्ली के कप्तान ने लगातार दो चौके के साथ किया है। तीन ओवर के बाद दिल्ली ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 29 रन लगा दिए हैं। वॉर्नर 17 और शॉ 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे ओवर का अंत पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन चौके के साथ किया है। 2 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन लग गए हैं।
पहले ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 7 रन लगा दिए हैं। वॉर्नर 2 और शॉ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच में खेली अपनी पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जड़ दिया है। शॉ से आज दिल्ली को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगाज करने के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।
The Playing XIs are in!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
Which side looks stronger in the #DCvMI contest❓
Follow the match ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL pic.twitter.com/LUuFYFhuoo
मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच गंवा चुकी है और दोनों ही मुकाबले में टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
Crunch game, support needed: 💯
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2023
Here’s your playing 1️⃣1️⃣! 🔥#OneFamily #DCvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @Dream11 pic.twitter.com/27CeTtfOOk
बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस की इस सीजन अब तक खेले गए दो मैचों में बड़ी समस्या रही है। हालांकि, इसके बावजूद कप्तान रोहित ने एक बैटर को ड्रॉप करते हुए एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल किया है, यह फैसला समझ से थोड़ा परे दिख रहा है। खैर देखते हैं क्या होता है।
जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में भी उपलब्ध नहीं हो सके हैं। आर्चर की फिटनेस अब मुंबई के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
यश धुल आज रात आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
A moment for Yash Dhull to savour 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
He makes his IPL debut tonight 👏🏻👏🏻
Go well 👍👍#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals pic.twitter.com/LkUchSK22y
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, रिले मेरिडेथ।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, यश धुल, रोवमेन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, मुस्ताफिजुर रहमान।
दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हुए हैं। खलील अहमद चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह पर यश धुल को टीम में शामिल किया गया है, तो रिले रोसौव की जगह पर मुस्ताफिजुर रहमान की एंट्री हुई है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने एक ट्रिस्टन स्टब्स को बैठाकर रिले मेरिडेथ को टीम में शामिल किया है। यानी एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ जा रही है आज रोहित की पलटन।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहली बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।
खलील अहमद और एनरिक नॉर्किया ने इस सीजन जमकर रन लुटाए हैं। खलील ने राजस्थान के खिलाफ 2 ओवर में 31 रन खर्च किए थे, तो नॉर्किया ने 4 ओवर में दिल खोलकर 44 रन लुटा डाले थे।
17.25 करोड़ में बिकने वाले कैमरून ग्रीन अब तक इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ग्रीन के बल्ले से दो मैचों में मात्र 17 रन निकले हैं।
डेविड वॉर्नर ने तीन मैचों में 158 रन ठोके हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। वॉर्नर का स्ट्राइक रेट इस सीजन अब तक महज 117 का रहा है।
रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन अब तक खेले दो मैचों में बुरी तरह से खामोश रहा है। मुंबई के कप्तान के बल्ले से दो मुकाबलों में महज 22 रन निकले हैं। मुंबई को अगर जीत का खाता खोलना है, तो रोहित के बल्ले से रन निकलना बेहद जरूरी है।
जोफ्रा आर्चर डेविड वॉर्नर के बल्ले पर पूरी तरह से लगाम लगाने की कला बखूबी जानते हैं। वॉर्नर ने आर्चर के खिलाफ 19 गेंदों का सामना किया है, जिसमें से 12 बॉल कंगारू बल्लेबाज ने डॉट खेली है। वॉर्नर का स्ट्राइक रेट वैसे भी इस सीजन सवालों के घेरे में है। हालांकि, आर्चर यह मुकाबला खेलेंगे या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अक्षर पटेल काफी तंग करते हैं। अक्षर के खिलाफ रोहित ने खेली 49 गेंदों में सिर्फ 41 रन बनाए हैं। इसके साथ ही अक्षर 8 पारियों में दो बार रोहित का विकेट भी झटक चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 में जीत रोहित की पलटन के हाथ लगी है, तो 15 मैचों में मैदान दिल्ली ने मारा है।
