Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs LSG: कौन हैं Vipraj Nigam? जिन्होंने IPL में की ड्रीम शुरुआत; बाद में पूरन ने किया कबाड़ा- VIDEO

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 08:30 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर ऑलराउंडर विपराज निगम की खूब चर्चा हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज आईपीएल 2025 का चौथा मैच दिल्ली के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम को एडन मार्करम के रूप में पहले ही ओवर में पहला झटका लगा।

    Hero Image
    DC vs LSG: कौन हैं विपराज निगम? (Who is Vipraj Nigam debut for DC)

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Who is Vipraj Nigam: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर ऑलराउंडर विपराज निगम की खूब चर्चा हो रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज आईपीएल 2025 का चौथा मैच दिल्ली के खिलाफ खेल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई लखनऊ की टीम को एडन मार्करम के रूप में पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। दिल्ली की टीम के विपराज निगम ने एडन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने एडन मार्करम के रूप में आईपीएल में अपना ड्रीम विकेट लिया।

    कौन हैं विपराज निगम? (Who is Vipraj Nigam debut for DC)

    दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के ओपनर एडन मार्करम (Aiden Markram) को पारी के पांचवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम (Vipraj Nigam) ने अपना शिकार बनाया। विपराज ने अपने ओवर में गुगली गेंद फेंकी और मिचेल स्टार्क ने उनका कमाल का कैच लपका। विपराज ने इस तरह आईपीएल में अपनी ड्रीम शुरुआत की। इस दौरान एडन ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए।

    पूरन-मार्श ने Vipraj Nigam की खूब पिटाई की

    कमाल की आईपीएल डेब्यू मैच में शुरुआत के बाद विपराज निगम को अगले ओवर में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने निशाने पर लिया और दोनों ने मिलकर उनकी खूब खबर ली। मिचेल और पूरन ने अगले ही ओवर में चौके और छक्के लगाकर उनकी पिटाई की। पारी के 7वें ओवर में समीर रिजवी ने निकोलस पूरन का अहम कैच तक ड्रॉप कर दिया। 

    7वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर निकोलस पूरन ने लगातार दो गगनचुंबी छक्के लगाए। अगली गेंद पर समीर रिजवी ने कैच ड्रॉप कर दिया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने सिक्स लगाया। इस तरह पूरन और मार्श ने 7वें ओवर में विपराज निगम की पिटाई की और इस ओवर में 25 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: Kl Rahul को IPL 2025 के बीच अचानक लौटना पड़ा घर, DC vs LSG मैच नहीं खेलने की वजह आई सामने

    बता दें कि 20 साल के विपराज निगम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्हें इससे पहले सयैद मुश्ताक अली 2024-25 टूर्नामेंट में गेंद से धमाल मचाते हुए देखा गया था। उस वक्त निगम ने 8 विकेट चटकाए थे और लाइमलाइट में बने थे। इसके अलावा उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर आंद्र टीम के खिलाफ 157 रन का टारगेट का पीछा करते हुए 27 रन बनाए थे।