Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs CSK IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ दिल्ली ने किया बड़ा बदलाव, क्या टूटेगा CSK का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना?

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 20 May 2023 01:35 PM (IST)

    Delhi Capitals Will Wear Special Jersey Against CSK IPL 2023 आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Capitals Will Wear Special Jersey Against CSK IPL 2023

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Delhi Capitals Will Wear Special Jersey Against CSK IPL 2023 आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। इसके बाद पिछले मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को बराकर प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर दिया था, लेकिन पंजाब किंग्स का सफर राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद खत्म हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव से दिल्ली टीम अपने होम ग्राउंड में चेन्नई टीम को हारने की पूरी कोशिश करेगी।

    CSK के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ना चाहेगी Delhi Capitals

    दरअसल, सीएसके (CSK) के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स मैदान पर एक खास जर्सी पहने नजर आएगी। ये जानकारी फ्रेंजाइजी ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि सीजन के अपने आखिरी मैच में होम ग्राउंज में खिलाड़ी खास जर्सी पहनेंगे।

    DC vs CSK Pitch Report: दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं, मैच से पहले जान लें विकेट की कहानी

    बता दें कि इस जर्सी में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है। टीम ने साल 2020 में अपने एक मैच में ये रेनबो जर्सी पहनी थी और उस समय आरसीबी को दिल्ली ने हराया था। फिर साल 2021 और 2022 में ये जर्सी पहनकर दिल्ली ने केकेआर को पटखनी दी थी। ऐसे में ये जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी लकी साबित हुई है। अगर दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में सीएसके को हरा देती है तो प्लेऑफ की रेस से धोनी की टीम बाहर हो जाएगी।

    CSK के होम ग्राउंड में मिली हार का बदला लेगी दिल्ली कैपिटल्स

    सीएसके के होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके के हाथों 27 रन से हार मिली थी। उस मैच में दिल्ली का बैटिंग आर्डर फेल रहा था।

    \