विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

David Warner: CSK से मिली हार के बावजूद भी चमके वॉर्नर, IPL में रचा इतिहास, इस मामले में कोहली को छोड़ा पीछे

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 20 May 2023 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 11:34 AM (IST)

David Warner Completed 500 Plus Runs For 7th Time In IPL। CSK ने आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली ...और पढ़ें

David Warner Completed 500 Plus Runs For 7th Time In IPL
David Warner Completed 500 Plus Runs For 7th Time In IPL

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। David Warner Completed 500 Plus Runs For 7th Time In IPL। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 224 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैदान पर बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस किया और अपने करियर का 61वां अर्धशतक जड़ा। मैच में सीएसके ने दिल्ली को 77 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। मैच में डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में नया कीर्तिमान अपने नाम किया। 

IPL 2023 DC vs CSK: David Warner ने IPL में रचा इतिहास

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2023 में छठी फिफ्टी जमाई है। यह वॉर्नर के IPL करियर की 61वीं फिफ्टी है। वॉर्नर लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें कि डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के सीजन में कुल 7वीं बार 500 प्लस रन बनाए। ये कारनामा हासिल किया। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 58 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाए।

DC vs CSK: बीच मैदान में वॉर्नर ने दिखाई जडेजा को तलवारबाजी, हंसी रोक नहीं सके जड्डू, देखें मजेदार VIDEO

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर - 7*

विराट कोहली - 6

'आंख बंद करके नहीं घुमाएगा'...स्टम्प माइक में कैद हुई MS Dhoni की आवाज, सर जडेजा को विकेट के पीछे से दिए टिप्स

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में की एंट्री

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स की इस मैच में खराब शुरुआत रही। टीम ने 6 ओवर में 34 रन के समय अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। मैच में सीएसक की तरफ से दीपक चाहर ने 4 ओवर फेंके और कुल 3 सफलता अपने नाम की। इस दौरान चाहर का इकॉनमी रेट 5.50 का रहा।

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी-गेंदबाजी रही फ्लॉप

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों खराब रही। मैच में सीएसके टीम के सिर्फ 3 विकेट ही गिर सके। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को 223 रन का स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी खराब रही। टीम की तरफ से सिर्फ कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। दिल्ली टीम के 3 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, जिसमें राइली रूसो, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।