यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आंख बंद करके नहीं घुमाएगा'...स्टम्प माइक में कैद हुई MS Dhoni की आवाज, सर जडेजा को विकेट के पीछे से दिए टिप्स
दिल्ली की पारी के दौरान धोनी ने अपने गेंदबाजों का अच्छे से यूज किया। जडेजा को समझाने के दौरान धोनी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 64वें मैच में चेन्नई ने बड़ी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। दिल्ली 146 रन ही बना सकी। चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। इस जीत से क्रिकेट जगत में एक बार फिर धोनी की कप्तानी की चर्चा हो रही है।
दरअसल, दिल्ली की पारी के दौरान धोनी ने अपने गेंदबाजों का अच्छे से यूज किया। जडेजा को समझाने के दौरान धोनी की आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जडेजा चेन्नई के लिए 10वां ओवर कर रहे थे। इस दौरान वॉर्नर उन्हें छक्के और चौके लगा रहे थे। धोनी ने विकेट के पीछे से कई बार जडेजा को टिप्स दिए।
MS Dhoni on Stump Mic >>>🥺🥺🔊#cskvsdc #dcvscsk pic.twitter.com/T9dBn9PGnT
— gαנαℓ (@Gajal_Dalmia) May 20, 2023
स्टम्प माइक में एमएस धोनी आवाज
धोनी ने पहली बार कहा, 'यहीं मारने को देखेगा'...। जब वॉर्नर ने बाउंड्री मारी तो धोनी ने फिर जडेजा को समझाया... 'चलेगा दिक्कत नहीं है'...। इसके बाद भी जब वॉर्नर के बल्ले से रन निकले तो धोनी ने फिर से जडेजा को टिप्स दिए। इस बार धोनी ने कहा, 'सर इधर रख लो...आंख बंद करके नहीं घुमाएगा फिर, इधर मारा तो ठीक है।'
प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई चेन्नई सुपर किंग्स
गौरतलब हो कि चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराकर नेट रन रेट में बड़ा सुधार किया है। फिलहाल 14 मैच में 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के 17 अंक हैं। शनिवार को दूसरे मैच में लखनऊ बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह दूसरे स्थान पहुंच जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता तो चेन्नई पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात से चेपॉक पर भिड़ेगी।