DC vs CSK Live Updates: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई
DC vs CSK Live Updates: आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुआ। इस मैच को चेन्नई ने जीतकर प्लेऑफ में जगह बना लिया। चेन्नई की ओर से डेवन कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली।

DC vs CSK : आईपीएल 2023 में 67वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ।। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
चेन्नई की पारी
चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ आए। दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक जड़ दिया है। 13 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 130 रन बनाए हैं।
15वें ओवर में गेंदबाजी करने चेतन साकरिया आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। उन्होंने 50 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। वहीं, इस मैच में डेवन कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट गंवाकर 223 रन बनाए।
दिल्ली की पारी
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। पृथ्वी 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए।
इस ओवर की चौथी गेंद पर फिल सॉल्ट कैच आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, पांचवी गेंद पर राइली रुसो हिट विकेट आउट हो गए।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट कर दिया। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। हालांकि, वॉर्नर के किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। 20 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली की पारी 146 रन पर सिमट गई। चेन्नई ने 77 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), यश धुल, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रुसो, अमन ख़ान, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, ख़लील अहमद, अनरिख़ नॉर्खिए
चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जाडेजा, एम एस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा
इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। हालांकि, वॉर्नर के किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। 20 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली की पारी 146 रन पर सिमट गई। चेन्नई ने 77 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
14वें ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अक्षर पटेल को कैच आउट कर दिया।
दसवें ओवर में डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर फिल सॉल्ट कैच आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने उनका कैच पकड़ा।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। पृथ्वी 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट गंवाकर 223 रन बनाए।
इस मैच में डेविन कॉन्वे ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। वो अनरिख़ नॉर्खिये के गेंद पर अमन खान के हाथों कैच आउट हुए।
15वें ओवर में गेंदबाजी करने चेतन साकरिया आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कैच आउट हो गए। उन्होंने 50 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली।
13 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 127 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 78 और डेवन कॉन्वे 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाजी की है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने शतकीय साझेदारी की है।
चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ आए।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), यश धुल, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रुसो, अमन ख़ान, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, ख़लील अहमद, अनरिख़ नॉर्खिए
चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जाडेजा, एम एस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश थीक्षणा
चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
नमस्कार! स्वागत है आपका दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले में। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है।
