विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs CSK: बीच मैदान में वॉर्नर ने दिखाई जडेजा को तलवारबाजी, हंसी रोक नहीं सके जड्डू, देखें मजेदार VIDEO

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Sat, 20 May 2023 06:44 PM (IST)

David Warner Sword Celebration Ravindra Jadeja DC vs CSK दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे ...और पढ़ें

David Warner Sword Celebration Ravindra Jadeja DC vs CSK
David Warner Sword Celebration Ravindra Jadeja DC vs CSK

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंस्टाग्राम पर आपने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की खूब कलाकारी देखी होगी। वॉर्नर आए दिन अपने नए वीडियो को लेकर छाए भी रहते हैं। अपने डांस स्टेप्स और हरकतों से फैन्स का सोशल मीडिया पर जमकर मनोरंजन करने वाले वॉर्नर इस बार बीच मैदान में तलवारबाजी करते हुए नजर आए हैं। दरअसल, आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली की भिड़ंत चेन्नई के साथ हो रही है। मैच के दौरान वॉर्नर और जडेजा के बीच एक मजेदार नोकझोंक देखने को मिली, जहां दिल्ली के कप्तान जड्डू का ही सेलिब्रेशन उनके सामने कॉपी करते नजर आए।

वॉर्नर ने की जड्डू के सामने तलवारबाजी

दरअसल, यह नजारा दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पांचवें ओवर में देखने को मिला। दीपक चाहर की गेंद पर वॉर्नर ने एक रन चुराने का प्रयास किया और उन्होंने अपना विकेट बचाने के लिए जोरदार डाइव लगाई। थ्रो को थोड़ा दूर जाते देख डाइव लगाने के बाद वॉर्नर फिर से खड़े हुए और एक और रन लेने के लिए क्रीज से आगे बढ़े। हालांकि, जडेजा ने तुरंत गेंद पर झपटा मारा और बॉल को स्टंप पर मारने की ओर इशारा किया।

जडेजा का यह रिएक्शन देखने के बाद क्रीज से बाहर खड़े वॉर्नर बल्ले से जड्डू के सामने उनका तलवारबाजी वाला सेलिब्रेशन करते नजर आए। वॉर्नर की यह हरकत देख जडेजा खुद को हंसने से रोक नहीं सके। सोशल मीडिया पर वॉर्नर और जडेजा के बीच हुई मजेदार नोकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य

इससे पहले, टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने जमकर तबाही मचाई। रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 52 गेंदों में 87 रन कूटे। रुतुराज और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी जमाई। आखिरी ओवरों में रवींद्र जडेजा ने भी जमकर तबाही मचाई और महज 7 गेंदों पर नाबाद 20 रन ठोके, जिसके चलते सीएसके की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 223 रन लगाने में सफल रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।