Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

CSK vs LSG Highlights: शतकीय पारी खेलकर स्टोइनिस ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 6 विकेट से मारा मैदान

आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ ने सीएसके से मिले 211 रन के लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया।

By Priyanka Joshi Tue, 23 Apr 2024 11:35 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Highlights:  आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ ने सीएसके से मिले 211 रन के लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। स्टोइनिस 124 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले चेन्नई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा और वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे ने 66 रन की तेज तर्रार पारी खेली। 

23 Apr 202411:31:46 PM
CSK vs LSG Live Score: स्टोइनिस ने छीनी चेन्नई के जबड़े से जीत

 मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स की नैया को पार लगा दिया है। लखनऊ के नवाबों ने चेन्नई को घर में घुसकर 6 विकेट से हरा दिया है। स्टोइनिस 124 रन बनाकर नाबाद रहे।

23 Apr 202411:25:51 PM
CSK vs LSG Live Score: आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार

 19वें ओवर से 15 रन आए हैं और अब जीत के लिए लखनऊ को आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार है।

23 Apr 202411:20:41 PM
CSK vs LSG Live Score: स्टोइनिस ने ठोका शतक

 18 ओवर का खेल हो चुका है और यह मैच बेहद रोमांचक हो चला है। जीत के लिए अब लखनऊ को 12 गेंदों पर 32 रन की दरकार है। स्टोइनिस ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है।

23 Apr 202411:10:54 PM
CSK vs LSG Live Score: पथिराना ने दिलाई बड़ी सफलता

 15 गेंदों पर 34 रन की धांसू पारी खेलने के बाद निकोलस पूरन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पूरन को पथिराना ने चलता किया है। चेन्नई के हाथ से यह बड़ा विकेट लगा है। 

23 Apr 202411:04:28 PM
CSK vs LSG Live Score: चार ओवर में 54 रन की दरकार

 16 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 157 रन लगा दिए हैं। अब जीत के लिए लखनऊ को 24 गेंदों पर 54 रन की दरकार है।

23 Apr 202410:58:41 PM
CSK vs LSG Live Score: पूरन-स्टोइनिस पर टिकी लखनऊ की उम्मीदें

 पारी के 15वें ओवर से स्टोइनिस और पूरन ने 13 रन बटोरे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को अब जीत के लिए 5 ओवर में 74 रन की दरकार है। यह मैच अभी खत्म नहीं हुआ है।

23 Apr 202410:52:27 PM
CSK vs LSG Live Score: पूरन-स्टोइनिस पर टिकी उम्मीदें

 निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी पर अब लखनऊ की उम्मीदें टिकी हुई हैं। 14 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 124 रन लगा दिए हैं। अगले छह ओवरों में जीत के लिए 85 रन की दरकार है।

23 Apr 202410:39:56 PM
CSK vs LSG Live Score: 12 ओवर बाद लखनऊ 98/3

12 ओवर हो गए हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 98 रन लग चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

23 Apr 202410:33:45 PM
CSK vs LSG Live Score: पडिक्कल की संघर्ष भरी पारी का अंत

 19 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 13 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। लखनऊ ने 88 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। 

23 Apr 202410:25:53 PM
CSK vs LSG Live Score: स्टोइनिस का अर्धशतक पूरा

 मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्टोइनिस का क्रीज पर खड़े रहना अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काफी जरूरी है। 

23 Apr 202410:17:09 PM
CSK vs LSG Live Score: 8 ओवर बाद लखनऊ 63/2

 8 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 63 रन लगा दिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 38 और देवदत्त पडिक्कल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Apr 202410:12:16 PM
CSK vs LSG Live Score: 7 ओवर बाद लखनऊ 51/2

 7 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 51 रन लगा दिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 29 और देवदत्त पडिक्कल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Apr 202410:01:27 PM
CSK vs LSG Live Score: कप्तान राहुल चले पवेलियन

 14 गेंदों पर 16 रन बनाने के बाद कप्तान केएल राहुल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। राहुल को मुस्ताफिजुर रहमान ने चलता किया है। 

23 Apr 20249:57:03 PM
CSK vs LSG Live Score: 4 ओवर बाद लखनऊ 29/1

 4 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 29 रन लगा दिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 16 और कप्तान केएल राहुल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23 Apr 20249:49:13 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। 211 रन का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया।

23 Apr 20249:22:55 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके ने लखनऊ को दिया 211 रन का टारगेट

 सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे (66) और रुतुराज गायकवाड़ (108*) रन बनाए।

23 Apr 20249:18:59 PM
CSK vs LSG Live Score: एमएस धोनी की आखिरी ओवर में एंट्री

सीएसके की तरफ से शिवम दुबे के आखिरी ओवर में रन आउट होने के बाद एमएस धोनी की चेपॉक के मैदान पर एंट्री हुई। स्टेडियम में बैठे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

23 Apr 20249:13:26 PM
CSK vs LSG Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने 22 गेंदों में सिक्स के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी तूफानी पारी देख एमएस धोनी भी तालियां बजाते हुए उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। 19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट खोकर 195 रन रहा।

23 Apr 20249:09:07 PM
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा तूफानी शतक

रुतुराज गायकवाड़ ने 56 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया हैं। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। सीएसके की टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर178 रन रहा।

23 Apr 20248:58:03 PM
CSK vs LSG Live Score: यश ठाकुर का महंगा ओवर

पारी के 16वें ओवर में यश ठाकुर की शिवम दुबे ने लगातार 3 सिक्स जड़े। इस ओवर में कुल 19 रन बने। 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन रहा।

23 Apr 20248:51:49 PM
CSK vs LSG Live Score: 15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 130 रन के पार

15 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा है। रुतुराज गायकवाड़ (85) और शिवम दुबे (19) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

23 Apr 20248:45:39 PM
CSK vs LSG Live Score: शिवम दुबे का भी जमकर गरज रहा बल्ला

सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे का भी बल्ला खूब गरज रहा हैं। 14 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट के स्कोर 119 रन रहा।

23 Apr 20248:36:21 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके का स्कोर 100 रन के पार

सीएसके का स्कोर 100 रन के स्कोर के पार। सीएसके टीम की तरफ से कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक बना लिए हैं। 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 102/3

23 Apr 20248:24:16 PM
CSK vs LSG Live Score: 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 85/2

10 ओवर के बाद सीएसके ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।

23 Apr 20248:22:58 PM
CSK vs LSG Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ दिया। 9 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 74/2 है।

23 Apr 20248:07:20 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके का स्कोर 50 रन के पार

सात ओवर के खेल के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट गंवाकर 56 रन पर पहुंच गया है। रविंद्र जडेजा (5) और रुतुराज गायकवाड़ (39) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

23 Apr 20248:00:17 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके को लगा दूसरा झटका

49 रन के स्कोर पर सीएसके को दूसरा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। यश ठाकुर ने दीपक हुड्डा के हाथों डेरिल मिचेल को किया चलता।

23 Apr 20247:49:58 PM
CSK vs LSG Live Score: तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 25/1

 तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट खोकर 25 रन रहा।

23 Apr 20247:38:53 PM
CSK vs LSG Live Score: पहले ओवर में सीएसके को लगा पहला झटका

सीएसके को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने अंजिक्य रहाणे को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान रहाणे 1 रन ही बना सके।

पहले ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 4/1

23 Apr 20247:31:19 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

सीएसके के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। केएल राहुल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, सीएसके टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रचिन रविंद्र की जगह डेरिल मिचेल की वापसी हुई है।

23 Apr 20247:10:19 PM
CSK vs LSG Live Score: सीएसके की प्लेइंग-11

 अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

23 Apr 20247:09:55 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर

23 Apr 20247:04:17 PM
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

सीएसके के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us