Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेस्ट बल्लेबाज कहने वाले आलोचकों के मुंह पर Ajinkya Rahane ने जड़ा तमाचा, ठोकी IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 10:45 PM (IST)

    Ajinkya Rahane Rahane Fastest Fifty IPL 2023 MI vs CSK IPL 2023 Rahane IPL 2023 Fifty IPL bouncer Indian premier league Rahane IPL 2023 IPL fastest Fifties Pat cummins Rishabh Pant fifty IPL records IPL latest news IPL रहाणे फिफ्टी आईपीएल 2023

    Hero Image
    Ajinkya Rahane Fastest IPL 2023 Fifty MI vs CSK

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी उस बल्लेबाज के बैट से निकली है, जिसको क्रिकेट फैन्स टेस्ट का बल्लेबाज कहकर पुकारते हैं। अजिंक्य रहाणे ने येलो जर्सी पहनने के साथ ही वानखेड़े के मैदान पर अपने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023 का सबसे तूफानी अर्धशतक

    रहाणे ने अपने होम ग्राउंड पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में अर्धशतक ठोका। रहाणे के आगे पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस को दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का हर दांव फेल हुआ। भारतीय बल्लेबाज ने पहली ही गेंद से आक्रामक रवैया अपनाया और मुंबई के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली।

    अरशद के एक ओवर में रहाणे ने कूटे 23 रन

    रहाणे ने मुंबई इंडियंस के नए-नवेले गेंदबाज अरशद खान के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और उनके ओवर में चार चौके और एक छक्के समेत कुल 23 रन बटोरे। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज यहीं नहीं रुका और उन्होंने अपना विकराल रूप दिखाते हुए इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। 19 गेंदों पर जड़ी रहाणे की यह आईपीएल के इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी है।

    चेन्नई की ओर से रहाणे ने जड़ी दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

    चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए यह किसी भी बैटर द्वारा लगाई गई इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरा तेज अर्धशतक भी है। रहाणे ने 27 गेंदों में 225 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 61 रन कूटे और आउट होने से पहले जमकर तबाही मचाई। सीएसके के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है, जिन्होंने महज 16 गेंदों में साल 2014 में अर्धशतक ठोका था।

    पैट कमिंस ने जड़ी है सबसे तेज फिफ्टी

    आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के नाम है। कमिंस ने साल 2022 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2019 में 18 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।