यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025 प्लेऑफ को लेकर 10 क्रिकेट विशेषज्ञों की भविष्यवाणी, सहवाग ने CSK और RCB को रखा बाहर; 8 ने इस टीम को माना चैंपियन
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिकेट विशेषज्ञों ने आईपीएल प्लेऑफ को लेकर की भविष्यवाणी
- 10 में से 8 ने एक ही टीम को माना चैंपियन
- सहवाग ने CSK और RCB को रखा बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के शुरू होने में अभी एक दिन शेष है। इससे पहले ही विशेषज्ञों ने प्लेऑफ की दौड़ के बारे में अपनी भविष्यवाणियां की हैं। वीरेंद्र सहवाग , माइकल वॉन, एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकबज से बात करते हुए आगामी सीजन के लिए अपने टॉप-4 का खुलासा किया।
हालांकि, भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोहन गावस्कर को छोड़कर किसी भी पूर्व क्रिकेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को इस सीजन में शीर्ष चार में रहने के लिए नहीं चुना। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सहवाग ने RCB के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को प्लेऑफ में स्थान नहीं दिया है।

8 ने एक ही टीम को माना चैंपियन
अनुभवी क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी आरसीबी को शीर्ष 4 में शामिल किया है। 10 में से 8 विशेषज्ञों ने सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने का समर्थन किया, जिससे वे सबसे आम पसंद बन गए।
विशेषज्ञों द्वारा चुनी गई प्लेऑफ की टॉप-4 टीम
- वीरेंद्र सहवाग: एमआई, एसआरएच, पीबीकेएस और एलएसजी
- एडम गिलक्रिस्ट: पीबीकेएस, एमआई, एसआरएच और जीटी
- रोहन गावस्कर: आरसीबी, एसआरएच, डीसी और एमआई
- हर्षा भोगले: एसआरएच, एमआई, केकेआर और आरसीबी
- शॉन पोलाक: एमआई, सीएसके, एसआरएच और पीबीकेएस
- मनोज तिवारी : एसआरएच, पीबीकेएस, जीटी और केकेआर
- साइमन डोल: सीएसके, केकेआर, एसआरएच और पीबीकेएस
- माइकल वॉन: जीटी, एमआई, केकेआर और पीबीकेएस
- पुमेलेलो एमबींगवा: एसआरएच, जीटी, केकेआर और एलएसजी
22 मार्च को खेला जाएगा मैच
बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आरसीबी और केकेआर के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
बीसीसीआई ने बदले हैं कई रूल
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मुंबई में आईपीएल 2025 कप्तानों की बैठक के दौरान गेंद पर लार लगाने पर लगे बैन को हटा दिया है। वहीं, लीग में कप्तानों पर ओवर-रेट के लिए प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, बल्कि उनके डिमेरिट अंक काटे जाएंगे। इसके अलावा, आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रहेगा।
