विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'7 साल विराट भाई ने मेरा बहुत साथ दिया,' RCB छोड़ते समय रो दिए थे मोहम्मद सिराज, IPL के नए नियम पर भी कही यह बात

Published: Thu, 20 Mar 2025 11:15 PM (GMT+05:30)

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि सात साल तक विराट कोहली के साथ खेलने के बाद रॉयल ...और पढ़ें

आरसीबी से अलग होने के बाद भावुक हो गए थे मोहम्मद सिराज। फाइल फोटो
आरसीबी से अलग होने के बाद भावुक हो गए थे मोहम्मद सिराज। फाइल फोटो

HighLights

  1. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलेंगे मोहम्मद सिराज
  2. आरसीबी से अगल होने पर भावुक हो गए थे सिराज
  3. गेंद पर लार लगा सकने के फैसले का किया स्वागत

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को छोड़ना उनके लिए भावनात्मक पर था। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने उनके पहले सीजन से ही उनका बहुत समर्थन किया था। सिराज को RCB द्वारा रिलीज किए जाने के बाद आगामी सीजन से पहले मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स (GT) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

गौरतलब हो कि 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2.6 करोड़ रुपये में सिराज को खरीदा था और अपना IPL डेब्यू किया था। फिर 2018 सीजन के लिए RCB ने उन्हें 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। सिराज ने आरसीबी के लिए सात सीजन खेले और विराट कोहली की कप्तानी में गेंदबाज के तौर पर अपना कद बढ़ाया। हालांकि, 2025 सीजन के लिए मेगा नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

RCB ने नहीं यूज किया था RTM कार्ड

वहीं, ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच (RTM) कार्ड का भी इस्तेमाल नहीं किया था। हाल ही में, सिराज ने गुजरात टाइटन्स में जाने के बारे में खुलकर बात की और कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान विराट कोहली से मिले अपार समर्थन के बाद आरसीबी छोड़ना उनके लिए भावनात्मक था।

सात साल तक विराट ने दिया साथ

सिराज ने पीटीआई से कहा, नए सीजन से पहले गुजरात से जुड़ना अच्छा लग रहा है। हां, मेरे लिए आरसीबी छोड़ना थोड़ा भावनात्मक था क्योंकि विराट भाई ने मुश्किल समय में मेरा बहुत साथ दिया था, लेकिन गिल के नेतृत्व में हमारे पास एक शानदार टीम है।

लार का नियम वापस आने पर दिया बड़ा बयान

सिराज ने कहा, गेंदबाजों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। यह हमारे गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि जब गेंद कुछ नहीं कर रही होती है, तो गेंद पर लार लगाने से रिवर्स स्विंग मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह कभी-कभी रिवर्स स्विंग में मदद करता है क्योंकि शर्ट पर गेंद को रगड़ने से (रिवर्स स्विंग पाने में) मदद नहीं मिलेगी। लेकिन गेंद पर लार का उपयोग करने से (एक तरफ की चमक) बनाए रखने में मदद मिलेगी, और यह महत्वपूर्ण है।

गुजरात आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार, 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगा। पिछले सीजन में अपने मानकों पर खरा उतरने में विफल रहने के बाद, सिराज आगामी संस्करण में एक यादगार वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, कोलकाता-लखनऊ के मैच का वेन्यू हुआ चेंज, जानिए क्या है वजह

यह भी पढ़ें- IPL New Rule: गेंद पर लार लगा सकेंगे गेंदबाज, आईपीएल 2025 से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला