विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईशान और ऋषभ लंबे समय तक खेल सकते हैं क्रिकेट, डरबन सुपरजाइंट्स के कप्तान डिकाक ने की प्रशंसा

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Tue, 07 Feb 2023 10:25 AM (IST)

दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में डरबन सुपरजाइंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। एक मैच के दौरान उन्हें चोट लग ...और पढ़ें

क्विंटन डिकाक ने कहा- टीम को ज्यादा से ज्याद टेस्ट खेलना चाहिए। फाइल फोटो
क्विंटन डिकाक ने कहा- टीम को ज्यादा से ज्याद टेस्ट खेलना चाहिए। फाइल फोटो

नई दिल्ली, अभिषेक त्रिपाठी। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का कहना है कि अगर टीम को अधिक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलता है तो यह खिलाड़ियों के लिए सही रहेगा। डिकाक फिलहाल दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में डरबन सुपरजाइंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दैनिक जागरण संवाददाता अभिषेक त्रिपाठी ने क्विंटन डिकाक से खास बातचीत की, पेश हैं मुख्य अंश।

टीम प्रबंधन आपकी चोट से चिंतित है। फिलहाल चोट कैसी है?

फिलहाल मुझे थोड़ी दिक्कत है जिस कारण मैं विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहा हूं। मुझे आशा है कि समय के साथ-साथ यह परेशानी भी चली जाएगी। चोट अब ठीक हो रही है और मैं मैदान पर उतर भी रहा हूं। ओवरआल मैं ठीक हूं।

आपका दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में अब तक का अनुभव कैसा रहा?

टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। हम लोग इस वक्त काफी व्यस्त हैं क्योंकि, हमारे लगातार मुकाबले हो रहे हैं। क्रिकेट खेलना हमेशा ही अच्छा लगता है और इस लीग में काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला जा रहा है। आप इसमें शामिल होने वाली सभी टीमों को देखें कि वे किस तरह अपना पूरा दम दिखा रही हैं।

इस लीग में कोई भारतीय नहीं खेल रहा है, लेकिन सभी फ्रेंचाइजी भारतीयों की हैं तो आपको लगता है कि अगले साल से भारत का भी समर्थन मिलेगा?

डरबन के लिए यह सम्मान की बात है क्योंकि, यहां भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है। भारतीय प्रशंसक दुनियाभर में हर जगह क्रिकेट का आनंद लेते हैं और अपनी टीम का भारी मात्रा में समर्थन करते हैं। भारतीयों का समर्थन मिलना हमेशा ही अच्छा लगता है।

इस साल के अंत में भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। आप किसे दावेदार मानते हैं?

जाहिर है कि मैं दक्षिण अफ्रीका को दावेदार के रूप में देख रहा हूं। मौजूदा समय में टीम काफी अच्छा खेल रही है और हमें विश्व कप से पहले कुछ कठिन सीरीज में भी हिस्सा लेना है। हमारे खिलाड़ी दुनियाभर की टी-20 लीग में भी हिस्सा ले रहे हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज होने के नाते आप ईशान किशन और रिषभ पंत के प्रदर्शन को किस तरह आंकते हैं?

ईशान और पंत दोनों ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और अपनी क्षमता के अनुसार अच्छा खेलते हैं। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन तरीके से गेंद को हिट करते हैं और स्पिन तथा तेज गेंदबाजों को बखूबी खेलते हैं। इसके साथ ही दोनों ही खिलाड़ी अच्छे विकेटकीपर भी हैं। ईशान और पंत दोनों ही अभी काफी युवा हैं और लंबे समय तक क्रिकेट खेल सकते हैं।

भारत को साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है, लेकिन इस दौरान दोनों टीमें सिर्फ दो टेस्ट खेलेंगी। आपके अनुसार क्या इससे अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज होनी चाहिए थी?

हां, सभी चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिले और दक्षिण अफ्रीका भी ऐसा करना पसंद करती है। मुझे छोड़ दें तो दक्षिण अफ्रीका टीम के ज्यादातर खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। ये खिलाड़ी वर्ष में चार से छह टेस्ट खेलते हैं, जबकि अन्य देश साल भर में 10-12 टेस्ट मैच खेलते हैं। यह अच्छा है कि खिलाडि़यों को टेस्ट खेलने का अवसर मिल रहा है और अगर टीम अधिक टेस्ट खेलती है तो यह बेहतर होगा।

पहली बार आईपीएल का आयोजन लखनऊ में होगा। इसके लिए कितने उत्साहित हैं?

हां, मैं लखनऊ में खेलने के लिए काफी उत्साहित हूं। हम नया अभियान शुरू करेंगे। भारत में शानदार स्टेडियम होते हैं और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में वहां खेलना उत्साहित करने वाला रहता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।