Move to Jagran APP

रांची के चने वाले की सुनिए, ए मही, जीत के आना, चना खिलाएंगे

झारखंड की राजधानी रांची में ठेला लगा रहे चनेवाले से सुनिए जो बता रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी के जीवन से जुड़े कई किस्से।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:29 PM (IST)
रांची के चने वाले की सुनिए, ए मही, जीत के आना, चना खिलाएंगे
रांची के चने वाले की सुनिए, ए मही, जीत के आना, चना खिलाएंगे

रांची (अमित शर्मा)। रांची का कॉलेज ग्राउंड। झारखंड की राजधानी के बीचों बीच। ये वही ग्राउंड है जहां महेन्द्र सिंह धौनी ने जमकर छक्के लगाए हैं। वो पानी की टंकी भी यहीं है और वो फ्लैट्स भी ग्राउंड के बाहर, जहां छक्के पड़ने पर बॉल अटक जाया करती थी।

loksabha election banner

ग्राउंड के किनारे पर एक ठेला लगा है। चने का ठेला। जिसे देख उत्सुक्ता होती है कहीं ये माही के चने वाले महेन्द्र जी तो नहीं। दूर से ही महेन्द्र जी को नमस्कार किया जाता है तो वो खुश होते हैं। वो हमें जानते नहीं हैं, लेकिन हाथ में माइक देख समझ जाते हैं कि मीडिया से हैं। ये कोई महेन्द्रजी को सौवां इंटरव्यू होगा। हो भी क्यों न, महेन्द्र जी चने वाले रांची में किसी सेलीब्रेटी से कम नहीं। महेन्द्र सिंह धोनी को बचपन से चना खिलाते आ रहे हैं, कम बात थोड़े ही है।

तीन दशक से ज्यादा हो गए जब महेन्द्रजी रांची में चने का ठेला लगाते हैं। इधर उधर नहीं जाते, स्पोर्ट्स ग्राउंड के इर्द गिर्द ही रहते हैं। चने वाले महेन्द्रजी बताते हैं कि शुरुआती दिनों में पाकिस्तान से जीत के आने के बाद जब धौनी रांची लौटे तो प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड आए थे। माही के साथ उनके दोस्त संतोष लाल भी थे, वही संतोष जिन्होंने धौनी को हेलीकॉप्टर शॉट लगाना सिखाया था। उस वक्त धौनी ने महेन्द्रजी के ठेले से चना खिलाया। उसके बाद अखबारों ये छप गया कि बिना पैसा दिए धौनी चना खा गए। ऑस्ट्रेलिया जीतने के बाद जब धौनी फिर रांची आए तो स्टेडियम जाते वक्त रास्ते में महेन्द्रजी का ठेला देख रुके, और कुछ पैसे देने लगे। महेन्द्रजी ने इनकार किया तो ठेले पर ही रख कर चले गए। उनके साथ प्रोटोकॉल में लगे पुलिस वालों ने जब नोट गिने तो वो पैंतीस हजार रुपए थे।

अब जब टीम इंडिया इंग्लैंड में वर्ल्ड कप 2019 खेल रही है तो महेन्द्रजी चने वाले का कहना है-''हम कहना चाहते हैं कि टीम इंडिया ही वर्ल्ड कप जीतेगी। धौनी सुन लो, जीत के आना, हम चना खिलाएंगे।''

इस ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे कुछ युवा खिलाड़ियों से भी हमारी बात हुई। मनीष, सनी, विवेक, आदर्श एक सुर में कहते नजर आए, माही है तो मुमकिन है।

माही ने रांची को वर्ल्ड मैप पर ला दिया है, ये उनका आखिरी एक दिवसीय विश्व कप है, ऐसे में एक बार फिर टीम इंडिया का जीत करा आना तो बनता ही है। क्रिकेटर अशोक कुमार बताते हैं कि धौनी को इसी ग्राउंड पर खेलते हुए रांची ने देखा है। उनके स्टार बनने के बाद क्रिकेट का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.