विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवराज, भज्जी और नेहरा के एक मजाक पर ड्रेसिंग रूम में 'रो' पड़े थे सौरव गांगुली, कप्तानी छोड़ने वाले थे 'दादा'

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 AM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 2005 के पाकिस्तान दौरे पर युवराज, हरभजन और नेहरा के एक मजाक से इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था। 

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अरे रुको यार..अगर ऐसा है, तो मैं कप्तानी छोड़ देता हूं। ये शब्द पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के हैं, जब उनके खिलाफ युवराज सिंह, हरभजन सिंह और आशीष नेहरा ने जब अखबार की कुछ कटिंग दिखाया। ये मामला साल 2005 का है, जब गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे और टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही थी।

मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम को अभ्यास करना था लेकिन उससे पहले ड्रेसिंग रूम में इतना तनाव बढ़ गया था कि गांगुली ने कप्तानी छोड़ने का भी फैसला कर लिया था। दरअसल, युवराज से लेकर हरभजन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने दादा के साथ प्रैंक करने का फैसला किया। इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने प्लान बनाया था।

सौरव गांगुली ने कप्तानी छोड़ने का किया था फैसला

पाकिस्तान के 2005 के दौरे पर मैच से पहले दादा को कुछ प्लेयर्स ने अप्रैल फूल बनाने का प्लान बनाया। इसके लिए प्लेयर्स ने नकली अखबार की कटिंग निकाली और दादा के सामने लेकर गए। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने जो भी बयान दिए हैं, वो ठीक नहीं हैं। इस पर गांगुली ने उनसे पूछा, तो उन्हें नकली कटिंग दिखाई गई। इसमें लिखा था कि युवराज बहुत पार्टी करते हैं। हरभजन सिंह क्रिकेट को लेकर सीरियस नहीं हैं। जहीर खान को पार्टी का बहुत शौक है।

इसके बाद गांगुली सदमे में आ गए और उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस पर द्रविड़ और तेंदुलकर, जो पहले से ही प्लान में शामिल थे, उन्होंने दादा के बयान की आलोचना की। इस गांगुल को और अधिक सोच में पड़ गए। इसके बाद युवराज के साथ कुछ खिलाड़ी किट लेकर जाने लगे और गांगुली ने उन्हें रोकते हुए कहा कि अरे यार रुको कल मैच है..अगर ये सच है, तो वे कप्तानी छोड़ देंगे।

कैसे खत्म हुआ ये नाटक?

इस दौरान खिलाड़ी जाने को लेकर अड़े हुए थे और गांगुली उन्हें रोक रहे थे। इस दौरान एक खिलाड़ी की हंसी छूट जाती है और दादा को राहत की सांस मिलती है। हरभजन ने खुलासा किया था कि वे इससे बहुत परेशान हो गए थे और हैरान भी थे। हालांकि, बाद में खिलाड़ियों को अफसोस हुआ कि उन्हें गांगुली के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल दोस्ती का नया रंग, IPL 2027 नीलामी में 10 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी पर सेमीफाइनल में होंगी नजरें, अजेय लंका पर जीत हासिल करने उतरेगा भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।