IND-A vs SL-A: वैभव सूर्यवंशी पर सेमीफाइनल में होंगी नजरें, अजेय लंका पर जीत हासिल करने उतरेगा भारत
भारत-ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए का सामना करेगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें होंगी जिन्होंने हाल ही में दोहरा शतक जड़ा है।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, दोहा। रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, लेकिन भारत-ए को श्रीलंका-ए के विरुद्ध गुरुवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सूर्यवंशी ने यूएई के विरुद्ध पिछले मैचों में लिस्ट-ए क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 53 गेंद में 28 छक्कों और सात चौकों की मदद से 204 रन बनाए।
भारत-ए ने पाकिस्तान-ए से मिली हार के बाद इस मैच के जरिये शानदार वापसी की। पहले मैच में नेपाल को 26 रन पर आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के सामने दबाव में नजर आए। पाकिस्तान ने 300 पार का स्कोर बनाकर 48 रन से जीत दर्ज की। यूएई ने भी आठ विकेट पर 249 रन बना डाले थे लेकिन बल्लेबाजों की मददगार पिच पर सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई।
आयुष बडोनी का खराब फॉर्म
भारतीय टीम के लिए आयुष बडोनी का खराब फॉर्म चिंता का विषय है जिन्होंने दो रन बनाने के बाद पिछले मैच में खाता भी नहीं खोला। रिंकू सिंह भी नौ और छह रन ही बना सके। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा पर दबाव बढ़ गया है जिन्होंने दो मैचों में शतक लगाए, लेकिन पाकिस्तान के विरुद्ध उन्होंने 100 रन बनाने में 149 गेंदें खेल डाली। उन्हें अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करना होगा।
गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय तेज गेंदबाजों हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने सात सात विकेट लिए हैं लेकिन महंगे भी साबित हुए। भारत भले ही अपने सितारा खिलाड़ियों के साथ उतरा हो लेकिन वे अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर श्रीलंका टूर्नामेंट में अपराजेय रही है। श्रीलंका के निशान मदुश्का, लसिथ क्रूसपुले और कप्तान पवन रत्नायके ने बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं वानुजा साहन भी काफी उपयोगी खिलाड़ी साबित हुए हैं।
भारत-ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान , हर्षित राणा, विप्रज निगम, प्रिंस यादव।
श्रीलंका-ए की टीम
पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निशान मदुश्का, निपुन धनंजय, एस षणमुगनाथन, सिनेथ जयवर्धने, रविंदु फर्नांडो, चमिका हीनातिगाला, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, लाहिरू समराकून, दुविंदु रणतुंगा, दुलाज समुदिता, गारूका संकेत, विजयकांत वियासकांत।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा ऐसा आउट! बिना कोई गेंद खेले ही क्लीन बोल्ड हो गईं डिएंड्रा डॉटिन - Video
यह भी पढ़ें- वियान मुल्डर - दुनिया याद रखेगी नाम, टेस्ट क्रिकेट में बना डाला सबसे अनोखा रिकॉर्ड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।