क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा ऐसा आउट! बिना कोई गेंद खेले ही क्लीन बोल्ड हो गईं डिएंड्रा डॉटिन - Video
महिला बिग बैश लीग 2026 में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन एक अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गईं, जहां उन्हें बिना कोई गेंद खेले बोल्ड कर दिया गया।

डिएंड्रा डॉटिन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला बिग बैश लीग 2026 में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन अजीब तरह से आउट हो गई। वे बिना कोई गेंद खेले बोल्ड हो गईं और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाली डॉटिन पिच पर तय समय के मुताबिक नहीं पहुंच सकी, जिससे उन्हें विकेट से पांच मीटर दूर खड़ा होना पड़ा और सारा ग्लेन ने उन्हें आउट कर दिया।
दरअसल, क्रिकेट में टाइम आउट का नियम है, जहां बल्लेबाज को तय समय के भीतर पहली गेंद खेलनी होती है। बीबीएल में एक खास नियम है। यहां पर अगर बल्लेबाज 75 सेकंड के भीतर पहली गेंद नहीं खेलता है, तो उसे क्रीज से पांच मीटर दूर खड़ा होना होता है। ऐसे में सारा ग्लेन ने इसका पूरा फायदा उठाया और गेंद को स्टंप पर हिट किया, जिससे डॉटिन को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
डिएंड्रा डॉटिन अजीब तरह से हुई आउट
मेलबर्न की पारी का 15वां ओवर चल रहा था। पहली गेंद पर जॉर्जिया वेयरहम आउट हुई। इसके बाद डॉटिन को क्रीज पर आना था। विंडीज की ये ऑलराउंडर 75 सेकंड के भीतर स्ट्राइक नहीं ले सकी और उन्हें क्रीज से दूर खड़ा होना पड़ा। स्टंप पर सारा ने सीधा निशाना साधा और गिल्लियां उखाड़ दी। इसके साथ ही डॉटिन बिना कोई गेंद खेले क्लीन बोल्ड हो गई। ये एक अजीब तरह का आउट था।
यहां पर देखें वीडियो-
Extraordinary. Deandra Dottin was late to the middle. Now she's out after Sarah Glenn hit the stumps with a ball she couldn't face! #WBBL12 https://t.co/lsG3SZAw8b
— Weber Women's Big Bash League (@WBBL) November 25, 2026
इससे पहले टाइम आउट की घटना हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2023 में देखने को मिली थी। यहां पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज तय समय के भीतर पहली गेंद नहीं खेल सके थे, जिसकी वजह से उन्हें आउट माना गया। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में खाली स्टंप पर गेंदबाजी करने का कोई नियम नहीं है।
मेलबर्न ने जीता मैच
मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को मेलबर्न ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की। उनके लिए टेस फ्लिंटॉफ ने सबसे अधिक 30 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।